Skoda Discount 2024: स्कोडा इंडिया ने अप्रैल 2023 में 3rd जनरेशन सुपर्ब को भारत में पेश किया था। यह एक शानदार लग्जरी बिग साइज़ सेडान कार है। भारत में सुपर्ब कार को अप्रैल 2024 में पूर्ण आयात (full import) के रूप में लाया गया था। सुपर्ब की कीमत 54 लाख रुपये है।स्कोडा ने घोषणा की थी कि आयातित सुपर्ब की केवल 100 यूनिट्स बिक्री के लिए उपलब्ध होंगी। हालाकि यह एक सीमित संख्या लगती है, कुछ यूनिट्स बिना बिके रह जाती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक डीलरशिप इन्वेंट्री क्लियर करने के लिए स्कोडा सुपर्ब पर 18 लाख रुपये तक की छूट दे रही है। यह एक बढ़िया मौका है इस कार को खरीदने के लिए।
18.25 लाख रुपये का डिस्काउंट
स्कोडा सुपर्ब की एक्स-शो रूम कीमत 55 लाख रुपये है और इसकी ऑन रोड कीमत 57.23 लाख रुपये तक जाती है इस कार पर 18.25 लाख रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है जिसके बाद इसकी कीमत 38.78 लाख रुपये तक जाती है।
इंजनऔर पावर
2024 स्कोडा सुपर्ब के इंजन की बात करें तो इस कार में 2.0-लीटर चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया है जो 187bhp की पावर और 320Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा। इसे 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक यूनिट के साथ जोड़ा जाएगा। यह कार दावा किए गए 7.7 सेकेंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।
फीचर्स की बात करें तो सुपर्ब में एडेप्टिव एलईडी हेडलैंप, 9 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, ADAS सूट और इलेक्ट्रॉनिक डिफरेंशियल लॉक (EDS), पैनोरमिक सनरूफ और 18-इंच के व्हील्स जैसे फीचर्स दिए गये हैं। स्कोडा की यह कार भले ही लग्जरी है पर 18 लाख के डिस्काउंट के बाद भी यह वैल्यू फॉर मनी नहीं है और ना ही इसकी ब्रांड इमेज इतनी स्ट्रोंग है कि इसे खरीदा जा सके। बेहतर तो यही है कि आप दूसरे ऑप्शन पर नजर डालें…
इन कारों पर बम्पर डिस्काउंट
इस महीने अगर आप महिंद्रा XUV400 को खरीदने की सोच रहे हैं तो आप इस गाड़ी पर पूरे 3.1 लाख रुपये तक छूट का फायदा उठा सकते हैं। यह डिस्काउंट सिर्फ XUV400 के टॉप-स्पेक EL Pro वेरिएंट पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसमें 39.4kWh और 34.5kWh का बैटरी पैक दिया गया है। डेली यूज़ के लिए XUV400 एक अच्छा आप्शन है… इसके अलावा XUV700 पर आप पूरे 40,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। Mahindra XUV400 की भारत में एक्स-शोरूम कीमत 16.74 लाख रुपये से 17.69 लाख रुपये तक है।
इसके अलावा Maruti Suzuki Jimny पर भी इस समय काफी अच्छा डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस महीने Jimny पर 2.30 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। यह डिस्काउंट काफी समय से चल रहा है। फेस्टिव सीजन में भी ऐसा ही डिस्काउंट दिया गया था पर ग्राहकों को लुभाने में असल रहा। Maruti Jimny 12.74 लाख रुपये से 15.05 लाख रुपये तक की एक्स-शोरूम कीमत में आती है।
Jimny में 1.5 लीटर का K सीरीज का पेट्रोल इंजन दिया है। कंपनी का दावा है कि एक लीटर में यह 16.94 किलोमीटर तक की माइलेज ऑफर करती है। यह 4 व्हील ड्राइव के साथ आती है। इस गाड़ी की कीमत ज्यादा होने वकी वजह से इसकी बिक्री काफी खराब रहती है।
यह भी पढ़ें: 153km रेंज के साथ Bajaj Chetak का नया अवतार हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
14 hrs agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
19 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
21 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
22 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines