---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

अब नहीं होगी मानसून में गाड़ी खराब होने की चिंता, Skoda ने शुरू किया सर्विस कैंपेन

Skoda Kushaq: स्कोडा इंडिया ने मानसून सर्विस अभियान शुरू किया है। बुधवार को स्कोडा ऑटो इंडिया ने अपनी इस मानसून सर्विस कैंपेन की शुरुआत का एलान किया। इसमें कार मालिकों के लिए बड़े अच्छे ऑफर दिए गए हैं। जिससे बारिश में कार खराब होने संबंधी किसी भी परेशानी से बचा जा सकता है। 12 दिन […]

---विज्ञापन---

Skoda Kushaq: स्कोडा इंडिया ने मानसून सर्विस अभियान शुरू किया है। बुधवार को स्कोडा ऑटो इंडिया ने अपनी इस मानसून सर्विस कैंपेन की शुरुआत का एलान किया। इसमें कार मालिकों के लिए बड़े अच्छे ऑफर दिए गए हैं। जिससे बारिश में कार खराब होने संबंधी किसी भी परेशानी से बचा जा सकता है।

12 दिन चलेगा कैंपेन, की जाएगी कार की सर्विस और मेंटेनेंस

जानकारी के अनुसार इस कैंपेन में आपकी स्कोडा कार की सर्विस, मेंटेनेंस, पार्ट्स आदि से रिलेटेड काम किया जाएगा। यह कैंपेन कुल 12 दिन 26 जुलाई से 7 अगस्त तक चलेगा। खास बात यह है कि इसके तहत कंपनी अपने ग्राहकों को कुछ चुनिंदा कार पार्ट्स पर 15 फीसदी तक का डिस्काउंट देगी।

---विज्ञापन---

कैसे उठाए कैंपेन का लाभ

इस मानसून सर्विस कैंपेन में लोगों को एक्सेसरीज समेत अन्य कुछ सर्विस पर 10 फीसदी तक की छूट दी जाएगी। इस मानसून कैंपेन का लाभ उठाने के लिए आपको अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क करना है या ऑन लाइन अपॉइंटमेंट लेनी होगी। जिसके बाद आप तय समय और दिन पर पहुंचकर अपनी कार की जांच करवा सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः दुबई के शेखों को पसंद आई यह इंडियन इलेक्ट्रिक कार, अब कंपनी बनाएगी 10 लाख यूनिट्स

---विज्ञापन---

बारिश में बंद नहीं होगी आपकी कार 

कई बार सड़क पर बारिश के पानी का जमावड़ा होता है। इसके अलावा तेज बारिश में पानी कार के इंजन में चला जाता है और गाड़ी अचानक सड़क पर बंद हो जाती है। अब स्कोडा कार मालिकों को इसकी चिंता करने की जरूरत नहीं है। कंपनी ने इस कैंपेन से आपको इन सब चिंता से मुक्त होने का मौका दे रहा है।

यह कार सड़क पर 19.2 kmpl की हाई माइलेज देती है

बता दें Skoda Kushaq कंपनी की सबसे अधिक बिकने वाली कार में से एक है। यह कार सड़क पर 19.2 kmpl की हाई माइलेज देती है। जल्द ही कंपनी अपने इस मॉडल में सीएनजी वर्जन लेकर आएगी। फिलहाल Skoda Kushaq में 1.5 लीटर का टर्बों पेट्रोल इंजन मिलता है। यह कार बाजार में शुरुआती कीमत 11.59 लाख से 19.69 लाख रुपये एक्स शोरुम में उपलब्ध है। इस कार कार में करीब 385 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Jul 26, 2023 09:57 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola