Honda की पहली EV कार की भारत में टेस्टिंग शुरू, जानें कितनी होगी कीमत और कब हो सकती है लॉन्चिंग

Honda ने अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV की भारत में पब्लिक रोड टेस्टिंग शुरू कर दी है. यह वही मॉडल है जिसे Honda 0 α कॉन्सेप्ट के रूप में जापान मोबिलिटी शो 2025 में दिखाया गया था. जानते हैं इससे जुड़ी कुछ जरूरी जानकारी.

Honda Electric

Honda 0 α SUV की भारत में टेस्टिंग शुरू. (Photo-Honda)

विज्ञापन

Honda EV SUV Test Run India: भारत में इलेक्ट्रिक कारों की बढ़ती डिमांड के बीच Honda Cars India ने अपनी आने वाली इलेक्ट्रिक SUV की पब्लिक रोड टेस्टिंग की शुरुआत कर दी है. कंपनी ने पूरे भारत में इस इलेक्ट्रिक SUV का टेस्ट रन शुरू किया है, जो Honda के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्लान का एक अहम हिस्सा माना जा रहा है. माना जा रहा है कि यह नई इलेक्ट्रिक SUV भारतीय बाजार में कई मौजूदा EV मॉडल्स को कड़ी टक्कर दे सकती है.

पूरे भारत में शुरू हुई पब्लिक रोड टेस्टिंग

Honda Cars India ने अपनी आने वाली बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल (BEV) SUV के लिए पैन-इंडिया पब्लिक रोड वेरिफिकेशन टेस्टिंग शुरू कर दी है. इसका मतलब है कि अब इस इलेक्ट्रिक SUV को देश के अलग-अलग हिस्सों में वास्तविक सड़कों पर चलाकर परखा जाएगा. कंपनी का कहना है कि इस टेस्टिंग के जरिए कार की परफॉर्मेंस और भरोसेमंदता को कई तरह की परिस्थितियों में जांचा जाएगा.

विज्ञापन

जापान मोबिलिटी शो में दिखाया गया था कॉन्सेप्ट

इस इलेक्ट्रिक SUV के प्रोटोटाइप को वैश्विक स्तर पर Honda 0 α नाम से जाना जाता है. कंपनी ने इसे पहली बार Japan Mobility Show 2025 में पेश किया था. उस समय से ही इस मॉडल को लेकर काफी चर्चा हो रही है. अब भारत में इसकी टेस्टिंग शुरू होने के बाद माना जा रहा है कि कंपनी इसे जल्द ही प्रोडक्शन मॉडल के तौर पर पेश कर सकती है.

photo-Honda

अलग-अलग सड़क और मौसम में होगी टेस्टिंग

Honda इस SUV को भारत के अलग-अलग ड्राइविंग कंडीशंस में टेस्ट कर रही है. इसमें हाईवे, शहर की सड़कों और खराब या चुनौतीपूर्ण रास्तों पर ड्राइविंग शामिल है. कंपनी खास तौर पर कार की ड्यूरैबिलिटी, हैंडलिंग, राइड कंफर्ट, एफिशिएंसी और ओवरऑल रिलायबिलिटी को जांचना चाहती है, ताकि लॉन्च से पहले सभी जरूरी सुधार किए जा सकें.

गर्मी और मानसून में भी होगी कड़ी जांच

कंपनी के आधिकारिक बयान के मुताबिक इस इलेक्ट्रिक SUV को भारत की तेज गर्मी और मानसून जैसी कठिन परिस्थितियों में भी टेस्ट किया जाएगा. इसके अलावा अलग-अलग चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर पर इसकी चार्जिंग परफॉर्मेंस भी जांची जाएगी, ताकि रोजमर्रा के इस्तेमाल में किसी तरह की परेशानी न आए.

विज्ञापन

Honda Cars India के प्रेसिडेंट और CEO ताकाशी नाकाजिमा ने कहा कि पैन-इंडिया पब्लिक रोड टेस्टिंग की शुरुआत कंपनी के इलेक्ट्रिफिकेशन सफर में एक अहम कदम है. उनके मुताबिक भारत में ड्राइविंग और मौसम की परिस्थितियां काफी अलग होती हैं, इसलिए किसी भी इलेक्ट्रिक वाहन को लॉन्च से पहले वास्तविक माहौल में अच्छी तरह टेस्ट करना जरूरी है.

भारत में बनेगी और विदेशों में भी जाएगी

कंपनी की योजना इस इलेक्ट्रिक SUV को फाइनेंशियल ईयर 2026-27 में ग्लोबल लेवल पर लॉन्च करने की है. भारत और जापान इसके प्रमुख बाजार होंगे. खास बात यह है कि इस मॉडल का निर्माण भारत में ही किया जाएगा और यहां से इसे दूसरे देशों में भी निर्यात किया जाएगा.

विज्ञापन

व्हीलबेस और बैटरी से जुड़े शुरुआती संकेत

हालांकि कंपनी ने अभी इस SUV के सभी फीचर्स और स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है, लेकिन कुछ शुरुआती जानकारी सामने आई है. बताया जा रहा है कि इस SUV का व्हीलबेस करीब 2700mm से 2800mm के बीच हो सकता है, जिससे इसमें अच्छा केबिन स्पेस मिलने की उम्मीद है.

बैटरी, कीमत और संभावित मुकाबला

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस इलेक्ट्रिक SUV में LFP बैटरी के दो विकल्प मिल सकते हैं, जिनकी क्षमता लगभग 65kWh से 75kWh के बीच हो सकती है. लॉन्च के बाद इसका मुकाबला बाजार में मौजूद कई लोकप्रिय इलेक्ट्रिक SUV से होगा, जिनमें Mahindra BE 6, Maruti e Vitara, Hyundai Creta Electric, Tata Curvv EV और MG ZS EV शामिल हैं. इसकी शुरुआती कीमत करीब 25 लाख रुपये के आसपास होने की उम्मीद जताई जा रही है.

विज्ञापन

विज्ञापन

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ