---विज्ञापन---

गर्दा उड़ाने आ रही Royal Enfield की Super Meteor 650, जानें कीमत

Royal Enfield: रॉयल एनफील्ड की सुपर मिटिओर 650 भारतीय बाजार में धूम मचाने आ रही है। इस बाइक को 8 नवंबर को ऑटो शो EICMA 2022 में पेश किया जाएगा। Astral. Celestial. Interstellar. Booth number i-10, Pavilion 15, EICMA 2022, Milan.#WorthTheWait #CruisingSoon #PureMotorcycling #RoyalEnfield #EICMA2022 #EICMA pic.twitter.com/c0KsgjsCKX — Royal Enfield (@royalenfield) November 4, 2022---विज्ञापन--- रॉयल […]

Royal Enfield: रॉयल एनफील्ड की सुपर मिटिओर 650 भारतीय बाजार में धूम मचाने आ रही है। इस बाइक को 8 नवंबर को ऑटो शो EICMA 2022 में पेश किया जाएगा।

---विज्ञापन---

रॉयल एनफील्ड पे एनफील्ड सुपर मिटिओर 650 को अपनी अन्य मोटरसाइकिलों से बेहद आकर्षित बनाया है। इसमें एलईडी टेललाइट, रियर एंड पर आगे की तरफ फेस किए इंडिकेटर्स, पिरेली फैंटम स्पोर्ट्सकॉम्प टायर मिलेंगे। बाइक में सेमी-डिजिटल, सिंगल-पॉड इंस्ट्रूमेंट कंसोल, ओडोमीटर और फ्यूल इंडिकेटर और कंसोल ट्रिपमीटर दिया जाने की संभावना है।

और पढ़िएHonda XL750 से उठा पर्दा, गर्दा उड़ा देगी 755 cc की यह बाइक, जानें इसके बारे में सब कुछ 

---विज्ञापन---

सूत्रों की मानें तो इसे नवंबर माह के अंत तक भारतीय बाजार में लॉन्च करने की उम्मीद है। दिल्ली में इसकी अनुमानित कीमत 3.35 लाख रुपए रखी गई है। रॉयल एनफील्ड ने सुपर मिटिओर 650 में 648cc का ट्विन-सिलेंडर फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन दिया है। यह इंजन 47PS की पावर और 52Nm का पीक टॉर्क जनरेट कर सकता है। ट्रांसमिशन के लिए इसमें एक स्लीपर और असिस्ट क्लच के साथ छह-स्पीड गियरबॉक्स मिलेंगे। इसका इंजन और ट्रांसमिशन भी बेहद खास होगा।

Super Meteor 650 में ट्विन एग्जॉस्ट और स्प्लिट सीट्स मिलेंगे। जबकि चौड़े हैंडलबार में राइडर को आराम से क्रूज करने के लिए भरपूर लीवरेज मिलेगा। बाइक में एक एलईडी हेडलैंप भी मिलेगा। इसका डिज़ाइन रेट्रो लुक का है। बाइक का वजन 80 किलो ज्यादा होगा।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ  पढ़ें

First published on: Nov 06, 2022 10:34 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola