Honda XL750 से उठा पर्दा, गर्दा उड़ा देगी 755 cc की यह बाइक, जानें इसके बारे में सब कुछ 

honda xl750 transalp की फोटो.jpg

honda xl750 transalp की फोटो.jpg

Honda XL750: होंडा ने अपनी दमदार XL750 Transalp Ad सुपर बाइक से पर्दा उठा दिया है। बाइक में 755 सीसी का इंजन इसकी ताकत है। राइडिंग मोड में इंजन की शक्ति, इंजन ब्रेकिंग और होंडा सिलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल इसे मार्केट में इसे अन्य बाइक से अलग बनाता है।

बाजार में मौजूदा इन बाइकों से भिडंत

होंडा ने EICMA 2022 में अपने इस नए दोपहिया वाहन को पेश किया है। बताया जा रहा है कि इसकी एक्स शोरुम कीमत करीब 11 लाख है और इसे अगले साल लॉन्च किया जाएगा। जापानी निर्माता कंपनी ने XL750 Transalp को एक एडवेंचर बाइक की तरह पेश किया। यह एक नई मिडिलवेट मोटरसाइकिल है जिसका मुकाबला डुकाटी मल्टीस्ट्राडा वी2, ट्रायम्फ टाइगर 850 स्पोर्ट और बीएमडब्ल्यू एफ 850 जीएस से होने की संभावना है।

23YM XL750 Transalp

270-डिग्री क्रैंक मिलता

जानकारी के मुताबिक होंडा इस बाइक में एक बिल्कुल नया 755 सीसी पैरेलल ट्विन इंजन का उपयोग कर रहा है। यह इंजन 9500 आरपीएम पर 91 एचपी की अधिकतम पावर और 7250 आरपीएम पर 75 एनएम का पीक टॉर्क आउटपुट देता है। इंजन नोट को बढ़ाने के लिए इंजन को 270-डिग्री क्रैंक मिलता है और एक नया एग्जॉस्ट सिस्टम भी इसमें लगा है।

21-इंच फ्रंट और 18-इंच रियर व्हील

बाइक में 21-इंच फ्रंट और 18-इंच रियर व्हील हैं। जो ऑफ-रोडिंग में भी आरामदायक सफर का आनंद देंगे। होंडा इसमें स्पोक्ड व्हील्स लगाकर देने पर भी विचार कर रही है। एक्सपर्ट बताते हैं कि इसमें थ्रॉटल बाय वायर तकनीक है जिसके कारण इसमें 5 राइडिंग मोड्स ऑफर पर है। यह तीन कलर रॉस व्हाइट, मैट बैलिस्टिक ब्लैक मेटैलिक और
मैट इरिडियम ग्रे मैटेलिक में उपलब्ध होगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ