Royal Enfield लवर्स को इस बाइक का इंतजार, 21 इंच के टायर और स्टाइलिश लुक

Royal Enfield Himalayan 650 में लॉन्ग रूट के लिए करीब 12 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक मिलेगा। इस बाइक में आगे 21 इंच और पीछे 19 इंच के टायर दिए जा सकते हैं। यह बाइक स्पोक व्हील और दोनों टायरों पर डिस्क ब्रेक के साथ मिलेगी।

royal enfield himalayan 650

royal enfield himalayan 650

विज्ञापन

Royal Enfield Himalayan 650 details in hindi: रॉयल एनफील्ड की बाइक्स 350सीसी इंजन पावर से शुरू होती हैं। कंपनी की कई हाई पावरट्रेन मोटरसाइकिलें हैं। यह हाई पावर बाइक्स खासकर लॉन्ग रूट और पहाड़ों पर चलने के लिए बनाई जाती हैं। कंपनी 650 सीसी इंजन पावर में अपनी एक नई बाइक पर काम कर रहा है। बाइक लवर्स लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे हैं। आइए आपको इस बाइक के बारे में बताते हैं।

Advertisment

Royal Enfield Himalayan 650 का इंजन पावर

इस नई बाइक का नाम है Royal Enfield Himalayan 650. यह बाइक 650cc पावर इंजन के साथ मिलेगी। कंपनी का दावा है कि यह बाइक सड़क पर 25 kmpl तक की माइलेज देगी। बाइक में 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। इस बाइक का कुल वजन करीब 211 kg का होगा, जिससे इसे खराब सड़कों पर चलाने में मुश्किल नहीं होगी।

 

विज्ञापन

मिल सकता है 12 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक और 21 इंच के टायर

Royal Enfield Himalayan 650 में लॉन्ग रूट के लिए करीब 12 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक मिल सकता है। इस बाइक में आगे 21 इंच और पीछे 19 इंच के टायर दिए जाएंगे। फिलहाल कंपनी ने अपनी इस नई बाइक की कीमत और लॉन्च डेट के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि यह बाइक शुरुआती कीमत 4 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जाएगी। यह बाइक सितंबर 2025 तक लॉन्च हो सकती है। बाजार में यह बाइक KTM 390 Adventure, Moto Morini X-Cape और Benelli TRK 502 जैसे बाइकों से मुकाबला करेगी।

Royal Enfield Himalayan 650 में मिलेंगे ये फीचर्स

  • इस हैवी इंजन बाइक में मैनुअल ट्रांसमिशन है
  • बाइक में स्पोक व्हील मिलते हैं
  • इसके दोनों टायरों पर डिस्क ब्रेक दी गई है
  • इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और टीएफटी स्क्रीन
  • ट्यूबलेटस टायर और ट्रेक्शन कंट्रोल

ये भी पढ़ें: 15 लीटर का फ्यूल टैंक, 349 Cc का इंजन, ये है Royal Enfield की हाई माइलेज बाइक

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ