Ola Electric Scooter: कुछ दिन पहले ही ओला कंपनी ने अपना Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। आपको बता दें कि ये इलेक्ट्रिक स्कूटर तीन अलग अलग राइडिंग मोड्स के साथ बाजार में आया है, ये तीन राइड मोड है, इको, नॉर्मल और स्पोर्ट्स । जो क्रमश: 128 किमी, 101 किमी और 90 किमी की रेंज के साथ बाजार में मौजूद हैं। आइए बात करते है इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के सभी फीचर्स और कीमत की-
ओला ने इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1 को 99,000 रुपये की शुरुआती कीमत, जो कि एक एक्स शोरूम कीमत पर पेश किया है। अगर आप इसे लेना चाहते है, तो 15 से 31 अगस्त तक आप इसे सिर्फ 499 रुपये में बुक कर सकते है। मिली जानकारी के मुताबिक इस समय के बीच बुकिंग वालो को इस स्कूटर की डिलीवरी 1 September तक हो जाएगी। और इस निश्चित अंतराल के बाद अगर आप इसे बुक करते है, तो इसकी डिलीवरी की संभावना 7 सितंबर तक हो सकती है।
पिछले साल कंपनी ने भारतीय बाजार में Ola Electric S1 Pro को उतारा था। और अब अटकलें लगाई जा रही थी कि ओला 15 अगस्त को इलेक्ट्रिक कार लॉन्च कर सकती है, पर कंपनी ने इस सभी अटकलों को किनारे करते हुए Ola Electric Scooter के S1 मॉडल को बाजार में उतार दिया है।
Ola S1 में 3kW की दमदार बैटरी लगी हुई है। ARAI की प्रमाणित रेंज के मुताबिक ये सिंगल चार्ज में 131 km का दम भरती है। यह ईको मोड में 128 किमी, नॉर्मल मोड में 101 किमी और स्पोर्ट्स मोड में 90 किमी की दूरी तय कर सकती है, हालांकि इसकी टॉप स्पीड 90 किमी/घंटा है। इसके डिजाइन की बात करें तो इसमें ज्यादातर फीचर्स S1 Pro से मिलती जुलती है। Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर के कलर ऑप्शन्स की बात करें तो इसको पांच रंगों में बाजार से लिया जा सकता है। ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर का मुकाबला टीवीएस, एथर, ओकिनावा, बजाज हीरो जैसी कंपनियों के इलेक्ट्रिक स्कूटर से होगा।
संबंधित खबरें
नई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
4 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
7 hrs agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
10 hrs agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
1 day agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
1 day ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
1 day ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
1 day agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
1 day agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
2 days ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines