Nissan X-Trail को टक्कर देगी Mahindra की ये 7 Seater SUV, 4x4 ड्राइव और 14 लाख से कम कीमत

Nissan X-Trail में 20 इंच के अलॉय व्हील और बड़ी सनरूफ मिलेगी। ये हाइब्रिड कार है, जिसमें 12 इंच का डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है। कार में रियर पार्किंग सेंसर और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन है।

Nissan X-Trail launch, Nissan X-Trail price, Nissan X-Trail mileage, Mahindra Scorpio N price, Mahindra Scorpio N mileage, Mahindra cars, suv cars

Nissan X-Trail

विज्ञापन

Nissan X-Trail comparision Mahindra Scorpio N: इंडियन कार मार्केट में बिग साइज SUV गाड़ियों का अलग ही भौकाल है, लोग इन मल्टी पर्पज कारों को काफी पसंद करते हैं। मस्कुलर और बॉक्सी फ्रंट लुक इन SUV की पहचान है। इसी कड़ी में Nissan अपनी नई कार X-Trail लॉन्च करने वाला है। इस कार में स्टाइलिश लुक और एडवांस फीचर्स मिलेंगे। कार लवर्स अब इस कार का बाजार में पहले से मौजूद Mahindra की हाई सेल कार Scorpio N से कंपैरिजन कर रहे हैं। महिंद्रा की इस कार की जून 2024 में कुल 12307 यूनिट्स की सेल हुई है। जबकि जून 2023 में इसकी 8648 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

 

विज्ञापन
Mahindra Scorpio N
Car Specifications
Price
Rs. 17.30 Lakh onwards
Engine
1997 cc & 2184 cc
Safety
5 Star (Global NCAP)
Fuel Type Petrol & Diesel
Transmission
Manual & Automatic
Seating Capacity 6 & 7 Seater

 

Mahindra Scorpio N में हाई पावर इंजन और 15 kmpl की माइलेज

Mahindra Scorpio N का बेस मॉडल 13.85 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। कार का टॉप मॉडल 30.61 लाख रुपये ऑन रोड पर ऑफर किया जा रहा है। ये दमदार कार 1997cc से लेकर 2184cc तक पावरफुल इंजन में मिल रही है। ये सात सीटर कार है, जिसमें डीजल और पेट्रोल दोनों वर्जन आते हैं। कंपनी का दावा है कि ये कार 15 kmpl की हाई माइलेज देती है। ये 4×4 ड्राइव कार है, जिसमें कार के चारों पहियों में पावर सप्लाई होती, जिससे ये खराब रास्तों पर जबरदस्त परफॉमेंस देती है।

Mahindra Scorpio N के बारे में ये भी जानें

  • इस कार में स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल और हाई ग्लोस फिनिश सेंटर कंसोल दिया गया है।
  • कार में एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप और 187 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है।
  • कार में 6-वे ड्राइवर पावर एडजस्टेबल सीट और 12-स्पीकर आते हैं।
  • महिंद्रा की इस कार में USB चार्जर और वेंटिलेटेड सीट दी गई हैं।
  • कार में वायरलेस चार्जर और ऑटो डिमिंग IRVM दिए गए हैं।
  • ये कार 18-इंच के अलॉय व्हील और वायरलेस चार्जिंग के साथ आती है।
  • क्रूज कंट्रोल और टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट दिया गया है।
  • डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल।

Nissan X-Trail में मिलेगा 12.3 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले

ये हाई एंड बिग साइज कार है, जो 1 अगस्त को लॉन्च होगी। कार की लंबाई 4680mm की है, जिससे ये डैशिंग लुक देगी। इस कार में 210mm का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है, जिससे ये टूटी सड़कों पर आराम से निकल जाएगी। कार में 7 सीट ऑप्शन और क्रूज कंट्रोल मिलेगा, ये कार 12.3 इंच के डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले के साथ आएगी। Nissan की इस कार की चौड़ाई 1840mm की है, इसमें 8 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा जो इसे हाई क्लास लुक देगा।

विज्ञापन

Nissan X-Trail में मिलेंगे ये कलर ऑप्शन

  • Diamond Black
  • Champagne Silver
  • Solid White

Nissan X-Trail में 360 डिग्री कैमरा

Nissan X-Trail में 360 डिग्री कैमरा दिया गया है, ये कार ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में मिलेगी। इस कार की हाइट 1725mm की है, कार में 2705mm का लंबा व्हीलबेस है जिससे इसे कम जगह से निकालना आसान है। कंपनी इसमें टर्बों इंजन का भी ऑप्शन ऑफर कर रही है। इस कार में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) मिलेगा। ये सिस्टम सेंसर से चलता है और किसी अन्य कार के ज्यादा पास आने पर अलर्ट जारी करता है। फिलहाल कंपनी ने अपनी इस कार की कीमतों की जानकारी शेयर नहीं की है। अनुमान है कि यह कार शुरुआती कीमत 25 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जा सकती है।

विज्ञापन

Nissan X-Trail में मिलेंगे ये फीचर्स

  • कार में बड़ी सनरूफ मिलेगी, जिससे बाहर का जबरदस्त व्यू दिखेगा।
  • Nissan की इस कार के इंटीरियर में डुअल कलर ऑप्शन ऑफर किया जा रहा है।
  • इस कार में 1.5 लीटर का इंजन दिया गया है।
  • ये बिग साइज एसयूवी 20 इंच के अलॉय व्हील के साथ मिलेगी।
  • ये हाइब्रिड कार है, जिसमें एलईडी हेडलाइट दी गई है।
  • कार में रियर पार्किंग सेंसर और रियर सीट पर चाइल्ड एंकरेज मिलती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ