Nissan X-Trail से उठा पर्दा, 3 कलर, सनरूफ और धाकड़ फीचर्स, जानें कीमत

Nissan X-Trail में डुअल कलर ऑप्शन और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स मिलेंगे। ये कार एडवांस सेफ्टी फीचर्स और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में ऑफर की जा रही है।

Nissan X-Trail

Nissan X-Trail

विज्ञापन

Nissan X-Trail revealed details in hindi: Nissan ने अपनी बिग साइज एसयूवी कार X-Trail से पर्दा उठा दिया है, इंडिया में ये कार तीन कलर और पेट्रोल इंजन ऑप्शन में मिलेगी। ग्लोबल मार्केट में इस कार को 2021 में लॉन्च किया गया है, इंडिया में इस कार को 5 और 7 दोनों सीट ऑप्शन में पेश किया जाएगा। मीडिया रिर्पोट्स के अनुसार ये कार 1.5 लीटर के इंजन पावरट्रेन में आएगी और इस कार में बड़ी सनरूफ मिलेगी।

 

Advertisment

Nissan X-Trail में 20 इंच के अलॉय व्हील

ये फुल साइज एसयूवी कार है, इस कार की लंबाई 4680mm की है। कार की चौड़ाई 1840mm और हाइट 1725mm की है, ये कार फ्रंट से दिखने में मस्कुलर लुक देती है। कार में 2705mm का लंबा व्हीलबेस है जिससे ये लग्जरी लुक्स देती है। बता दें कार के अगले बंपर से पीछे तक की दूरी को व्हीलबेस कहते हैं। इस कार में 210mm का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है। कार के निचले प्लेफार्म से जमीन के बीच की दूरी को ग्राउंड क्लीयरेंस कहते हैं। बेहतरीन ग्राउंड क्लीयरेंस से कार कच्चे रास्तों पर चलते हुए जमीन पर टच नहीं होती है। ये बिग साइज कार 20 इंच के अलॉय व्हील के साथ आती है।

 

विज्ञापन

Nissan X-Trail में मिलेंगे ये कलर ऑप्शन

कार में Diamond Black, Champagne Silver और Solid White कलर ऑप्शन मिलेंगे। फिलहाल कंपनी ने अपनी इस कार की डिलीवरी डेट और कीमत का खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि यह कार 40 से 45 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जा सकती है। इस कार में हाइब्रिड इंजन मिलेगा, जो ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आएगा। कार में एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे।

 

विज्ञापन

Nissan X-Trail में 360 डिग्री कैमरा और 8 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम

Nissan X-Trail में 360 डिग्री कैमरा और रियर पार्किंग सेंसर का फीचर मिलेगा। ये कार 12.3 इंच के डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले के साथ ऑफर की जा सकती है, जो इसके लुक्स को जबरदस्त लुक्स देगी। इस एसयूवी कार में 8 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इस कार में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) मिलेगा। बता दें ये सिस्टम सेंसर से चलता है और सड़क हादसा होने का खतरा होने पर ऑडियो और वीडियो अलर्ट जारी करता है।

Nissan X-Trail

विज्ञापन

Nissan X-Trail को ये कार देगी टक्कर 

Nissan की इस कार के टॉप मॉडल में अलॉय व्हील मिलेंगे, ये कार क्रूज कंट्रोल और रियर सीट पर चाइल्ड एंकरेज के साथ आती है। कार के इंटीरियर में डुअल कलर ऑप्शन मिलेगा। बताया जा रहा है कि कार का हाई पावर इंजन 204 hp की पावर और 305 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। Nissan की इस कार में 550 लीटर का बूट स्पेस मिलेगा। Nissan X-Trail का बाजार में Toyota Fortuner और MG Hector से मुकाबला होगा।

 

विज्ञापन
Toyota Fortuner 
Car Specifications
Price
Rs. 41.96 Lakh onwards
Mileage 10 to 14.4 kmpl
Engine
2694 cc & 2755 cc
Safety 5 Star (ANCAP)
Fuel Type Petrol & Diesel
Transmission
Manual & Automatic
Seating Capacity 7 Seater

 

Toyota Fortuner की बात करें तो ये कार 14.4 kmpl की माइलेज देती है। इस कार को सेफ्टी में 5 स्टार रेटिंग मिली हुई है। इसमें टोयोटा 2755 cc का हाई पावर इंजन दिया गया है। कार को हिल असिस्ट और ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। ये कार पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन में आती है। कार का बेस मॉडल 41.96 लाख रुपये ऑन रोड पर मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ