Maruti Suzuki Fronx: मारुति सुजुकी की धाकड़ कार Fronx को बीते अप्रैल कंपनी ने लॉन्च किया है। लॉन्च के दो माह बाद ही इस कार की विदेशों में हाई डिमांड है। जानकारी के अनुसार इस कॉम्पैक्ट एसयूवी की करीब 556 यूनिट्स का पहला बैच निर्यात किया गया है।

विज्ञापन

लैटिन अमेरिका और अफ्रीका भेजी गई

कंपनी ने मुंद्रा, मुंबई और पिपावाव बंदरगाहों से इस कार को लैटिन अमेरिका, मध्य पूर्व और अफ्रीका के गंतव्यों के लिए रवाना किया गया था। यह कदम सरकार की ‘मेक इन इंडिया’ पहल के अनुरूप है। बता दें Maruti Suzuki Fronx कॉम्पैक्ट एसयूवी कंपनी की लोकप्रिय प्रीमियम हैचबैक बलेनो पर आधारित है।

विज्ञापन

कार में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन 

कार का 1.2 लीटर 4 सिलेंडर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन 90bhp की पावर देता है। यह इंजन 113 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। कार की लंबाई 3,995 mm ऊंचाई 1550 mm और चौड़ाई 1,765 mm है। Maruti Suzuki Fronx में फुल LED कनेक्टेड RCL लाइट हैं। कार के फ्रंट में नेक्स वेव ग्रील और क्रिस्टल ब्लॉक LED, DRL हैं।

कार में 6 स्पीड ऑटोमेटीक ट्रांसमिशन

कार में 6 स्पीड ऑटोमेटीक ट्रांसमिशन दिया गया है। कंपनी इसमें 1.0 लीटर 3 सिलेंडर टर्बो बूस्टर जेट पेट्रोल इंजन का भी विकल्प देती है। यह इंजन 100 bhp की पावर और 147.6 Nm पीक टार्क जेनरेट करता है। Maruti Suzuki Fronx में डिजाइनर एलॉय व्हील दिए गए हैं।

विज्ञापन

कार में 37 लीटर का फ्यूल टैंक

यह दमदार कार शुरुआती कीमत 7.46 लाख रुपए एक्स शोरूम में मिलेगी। कार 22.89 kmpl की माइलेज देती है। कार में हेडलैंप तीन क्रिस्टल डिजाइन में है। Maruti Suzuki Fronx में 37 लीटर का फ्यूल टैंक है। कार में अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन मिलते हैं। यह कंपनी की हैचबैक कार है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ