Maruti Suzuki Baleno हुई सस्ती, 52000 रुपये तक का होगा फायदा

Maruti Suzuki Baleno: बलेनो का डिजाइन स्टाइलिश है और इसमें कई अच्छे फीचर्स देखने को मिलते हैं। इसमें 360 डिग्री कैमरा, इसमें 9-इंच का स्मार्टप्ले प्रो प्लस टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।

Baleno

Maruti Baleno Discount: अगर आप इन दिनों एक प्रीमियम हैचबैक कार खरीदने की सोच रहे हैं और वो भी बेस्ट देल के साथ तो इस महीने मारुति सुजुकी बलेनो खरीदने पर आपको काफी फायदा होने वाला है। बलेनो अपने सेगमेंट की बेस्ट सेलिंग कार भी है और कई सालों से यह नंबर एक पर भी है। बलेनो सीधे तौर पर हुंडई i20 और टाटा अल्ट्रोज को कड़ी टक्कर देती है। इस समय बलेनो की खरीद पर आपको काफी अच्छा डिस्काउंट मिलेगा और काफी बड़ी बचत भी आप कर सकते हैं। आइये जानते हैं इस कार पर मिलने वाले डिस्काउंट के बारे में….

बलेनो पर पूरे 52,100 रुपये की बचत  

बलेनो की एक्स-शोरूम कीमत 6.66 लाख रुपये से शुरू होती है। मारुति सुजुकी ने बलेनो पर फ्लैट 5000 रुपए घटा दिए हैं।  इतना ही नहीं इसके मैनुअल गियरबॉक्स वैरिएंट पर 47,100 रुपये, ऑटोमैटिक वैरिएंट पर 52,100 रुपये और CNG मॉडल पर 37,100 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है दे। ग्राहकों को कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट ऑफर का फायदा दिया जाएगा। यह डिस्काउंट सिर्फ 30 सितंबर तक ही लागू रहेगा।

फीचर्स और इंजन 

अब अगर आपने बलेनो को खरीदने का मन बना लिया है तो आइये जान लेते हैं इसके फीचर्स के बारे में… इस कार में 1.2-लीटर का K12N पेट्रोल इंजन दिया। ये 83bhp का पावर ऑफर करता है। वहीं, एक अन्य ऑप्शन में 1.2-लीटर डुअलजेट पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 90bhp का पावर जनरेट करेगा। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन मिलता है। बलेनो CNG में में भी उपलब्ध है।

Maruti Baleno

Maruti Baleno

बलेनो का डिजाइन स्टाइलिश है और इसमें  कई अच्छे फीचर्स देखने को मिलते हैं। इसमें 360 डिग्री कैमरा, इसमें 9-इंच का स्मार्टप्ले प्रो प्लस टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। वहीं सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल-स्टार्ट असिस्ट, 360-डिग्री कैमरा, ABS के साथ EBD, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज, रिवर्सिंग कैमरा और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं।

कार की लंबाई 3990mm, चौड़ाई 1745mm, ऊंचाई 1500mm और व्हीलबेस 2520mm है। यानी इसमें स्पेस तो काफी अच्छा मिलता है और 5 बड़े ही आराम से इसमें बैठ सकते हैं। सेफ्टी के मामले में भले ही यह कार कमजोर है लेकिन माइलेज, डिजाइन और फीचर्स के मामले में यह अपने सेगमेंट में सबसे ऊपर भी है।

डिस्क्लेमर:मारुति सुजुकी बलेनो पर मिलने वाले डिस्काउंट के बारे में अधिक जानकारी के लिए मारुति सजुकी NEXA शो-रूम से संपर्क करें, News24 की इस मामले में कोई जवाबदेही नहीं होगी। गाड़ी को खरीदने से पहले उसकी एक छोटी सी ड्राइव जरूर लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ