---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

Maruti की 2 सिलेंडर CNG Car Tata से कैसे अलग? किसके फीचर्स बेहतर और स्पेस ज्यादा?

Maruti Brezza CNG में सनरूफ और ऑटो हेडलैंप जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। यह कार सड़क पर 140 kmph की हाई स्पीड जनरेट करती है। कार को क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिली हुई है।

---विज्ञापन---

CNG Twin cylinder Maruti cars details in hindi: किफायती कीमत और कम रनिंग कॉस्ट वाली सीएनजी गाड़ियां इन दिनों मार्केट की पहली पसंद हैं। अब नेक्स्ट जनरेशन iCNG गाड़ियों में 30-30 किलो के दो सिलेंडर दिए जा रहे हैं। फिलहाल यह फीचर्स केवल टाटा की Altroz, Tiago और Tigor और Punch CNG में मिलता है। लेकिन जल्द मारुति सुजुकी अपनी हैचबैक fronx और एसयूवी breeza में दो सिलेंडर ऑफर कर सकती है। हाल ही में कंपनी द्वारा जारी एक टीजर से यह अनुमान लगाया जा रहा है। आइए आपको बताते हैं मारुति की हाई सेल कॉम्पैक्ट एसयूवी breeza और टाटा की पंच सीएनजी में क्या अंतर होगा? किसे लेने में आपका फायदा है?

 

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

1. दो सीएनजी सिलेंडर के बाद Brezza में कितना बूट स्पेस मिलेगा?

दो सीएनजी सिलेंडर के बाद टाटा की पंच में कुल 210 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। वहीं, Maruti Brezza CNG की बात करें तो फिलहाल कंपनी ने इसके बूट के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है। मीडिया रिपोर्ट के बाद अगर कार 30-30 लीटर के दो सीएनजी सिलेंडर मिलेंगे तो इसमें करीब 250 लीटर से अधिक बूट स्पेस मिलेगा। बता दें ये दोनों 5 सीटर फैमिली कार हैं, वहीं, मौजूद ब्रेजा में 328 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है।

 

---विज्ञापन---

2. दो सीएनजी सिलेंडर के बाद क्या माइलेज कम हो जाती है?

दो सीएनजी सिलेंडर से कार की माइलेज पर कोई असर नहीं पड़ता है। इससे केवल आपको बूट पर सामान रखने के लिए अधिक जगह मिलती है। दोनों सिलेंडर को बूट में नीचे एक्स्ट्रा टायर की जगह पर फिट कर दिया जाता है। ब्रेजा में मारुति 1462 cc का हाई पावर इंजन देता है। जिसमें तेज रफ्तार के लिए 87 bhp की पावर पर 5500 rpm और 121.5 Nm के टॉर्क पर 4200 rpm जनरेट होता है। यह कार 25.51 km/kg की माइलेज देती है। वहीं, टाटा पंच में 1199सीसी का इंजन दिया गया है। इसमें 88 PS की पावर मिलती है और यह 26.99 km/kg की माइलेज देती है।

 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Hybrid Car कैसे करती है काम? Maruti Swift समेत हाइब्रिड में आने वाली हैं ये 5 गाड़ियां

---विज्ञापन---

 

Maruti Brezza CNG में 12.88 लाख रुपये ऑन रोड पर मिलती है। इसमें 16-इंच के अलॉय व्हील आते हैं, जो इसे स्टाइलिश लुक देते हैं। कार में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं।

---विज्ञापन---

 

maruti brezza cng

---विज्ञापन---

 

मारुति की कार में ये फीचर्स…

  • आरामदायक सफर के लिए टेलिस्कोपिक सस्पेंशन
  • कार में LED प्रोजेक्टर हेडलैंप
  • मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन
  • सनरूफ और ऑटो हेडलैंप
  • हेड अप डिस्प्ले और 360 डिग्री कैमरा
  • एडजस्टेबल फ्रंट सीट बेल्ट और ऑटो डे/नाइट रियर व्यू मिरर
  • वायरलेस और USB चार्जिंग
  • ऑनबोर्ड वॉयस असिस्टेंट
  • इंजन पुश स्टार्ट/स्टॉप बटन और एंबिएंट इंटीरियर लाइट्स

 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Maruti की इन 2 हाइब्रिड कारों की रनिंग कॉस्ट है कम, 8 सीट और 27 की माइलेज

 

---विज्ञापन---

Tata Punch सीएनजी इंजन में 8.24 लाख रुपये ऑन रोड पर मिलती है। इसमें 16 इंच के टायर साइज आते हैं। कार में सेफ्टी के लिए आगे ड्राइवर केबिन और पीछे मिलाकर कुल छह एयरबैग दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि CNG पर यह कार 26.99 km/kg की माइलेज देती है।

 

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

 

टाटा की कार में ये फीचर्स…

---विज्ञापन---
  • 5 स्पीड गियरबॉक्स और 140 kmph की हाई स्पीड।
  • एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और मैनुअल ट्रांसमिशन आता है।
  • दो ड्राइविंग मोड सिटी और ईको आते हैं, सिटी पर हाई पावर और ईको में माइलेज बेहतर है।
  • कार में एलईडी हेडलाइट और टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम।
  • पावर विंडो और क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग।
  • रियर सीट पर एसी वेंट और चाइल्ड एंकरेज।

First published on: Jun 18, 2024 03:39 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola