Maruti की इन 2 हाइब्रिड कारों की रनिंग कॉस्ट है कम, 8 सीट और 27 की माइलेज

Grand Vitara में 16-इंच के टायर साइज और हेड अप डिस्प्ले जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। कार में सेफ्टी के लिए 360-डिग्री कैमरा और वायरलेस फोन चार्जर दिया गया है। कार में 9 का इंच टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम आता है।

Maruti Grand Vitara

Maruti Grand Vitara

Maruti Grand Vitara hybrid car details in hindi: हाइब्रिड कार बाजार में नया ट्रेंड है, इनमें पेट्रोल इंजन के साथ बैटरी और इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है। जिससे कार की रनिंग कॉस्ट कम पड़ती है। दरअसल, हाइब्रिड गाड़ियां स्टार्ट होने के बाद पेट्रोल पर चलती है, फिर ऑटोमैटिक रूप से कुछ किलोमीटर के लिए इलेक्ट्रिक पर शिफ्ट हो जाती है। ये कितने किलोमीटर ईवी पर चलेंगीयह उसमें दी गई बैटरी क्षमता पर डिपेंड करता है। अमूमन ऐसी गाड़ियों में 15 से 25 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज होती है।

विज्ञापन

बाजार में Maruti की दो एसयूवी गाड़ियां Grand Vitara और Maruti Invicto हाइब्रिड इंजन में ऑफर की जा रही हैं। Invicto में सात और आठ दो सीट ऑप्शन अवेलेबल हैं। वहीं, Vitara में हाइब्रिड के अलावा सीएनजी इंजन भी आता है। यह कार सीएनजी इंजन पर 27.97 km/kg की हाई माइलेज देती है।

विज्ञापन

क्या होती हैं Hybrid कारें और कैसे करती हैं काम?

बाजार में दो तरह की माइल्ड और स्ट्रांग हाइब्रिड कार आती हैं। माइल्ड में सिंगल बैटरी पैक दिया जाता है, वहीं, इनके मुकाबले स्ट्रांग में अधिक ड्राइविंग रेंज निकलती है। इन कारों में इंजन में इलेक्ट्रिक मोटर होती है, जो बैटरी से जुड़ी रहती है। इंजन के ऑन होने पर बैटरी चार्ज हो जाती है और क्षमता अनुसार ड्राइविंग रेंज निकालती है। केवल पेट्रोल में हाइब्रिड का ऑप्शन मिलता है।

विज्ञापन

Maruti Grand Vitara में 135 kmph की टॉप स्पीड

यह धांसू कार 0.76kWh बैटरी क्षमता के साथ आती है। कार में 45 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है, जो एक बार फुल होने पर करीब 1258 km तक चलता है। बताया जा रहा है कि इसमें बैटरी पर मैक्सिमम 25 किलोमीटर तक की रेंज निकलती है, जिससे इसकी रनिंग कॉस्ट कम पड़ती है। यह हाई स्पीड कार है, जिसमें 135 kmph की टॉप स्पीड निकलती है। यह कार शुरुआती कीमत 10.99 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जा रही है।

विज्ञापन
Maruti Grand Vitara

Maruti Grand Vitara

 

विज्ञापन

Grand Vitara में मिलता है ये सब

  • 16-इंच के टायर साइज और हेड अप डिस्प्ले
  • 360-डिग्री कैमरा और वायरलेस फोन चार्जर
  • हिल होल्ड असिस्ट और 9 का इंच टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
  • टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और 6 वेरिएंट अवेलेबल है
  • कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन आते हैं।
  • पैनोरमिक सनरूफ और 4 व्हील ड्राइव
  • 6-स्पीड गियरबॉक्स और 9 कलर ऑप्शन आते हैं

Maruti Suzuki Invicto में सात और आठ दोनों सीट ऑप्शन

इस बिग साइज एसयूवी कार में 50.3 kWh की बैटरी क्षमता मिलती है। कार के हाइब्रिड वर्जन में 52 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है, जो कुल करीब 1208 km तक चलता है। कार शुरुआती कीमत 25,30 लाख रुपये एक्स शोरूम में रहती है। कार का टॉप मॉडल 35.99 लाख रुपये ऑन रोड पर मिलता है। इस कार में सात और आठ दोनों सीट ऑप्शन ऑफर किए जा रहे हैं।

Maruti Suzuki Invicto price, Maruti Suzuki Invicto mileage, auto news, cars under 20 lakhs, suv cars

फाइल फोटो

विज्ञापन

 

Maruti Suzuki Invicto के फीचर्स के बारे में जानें

  • कार में कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो का फीचर
  • सेफ्टी के लिए छह एयरबैग और एलईडी लाइट और टेललाइट
  • कार में 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और ISOFIX चाइल्ड-सीट एंकर
  • पैनोरमिक सनरूफ और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन
  • डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स
  • LED हेडलैम्प्स और टेल लैंप्स दिए गए हैं
  • हाई माइलेज के लिए 171 bhp का पावर जनरेट होती है
  • यह कार 23.24 kmpl तक की माइलेज देती है

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ