Maruti Dzire में ऐसा क्या जो दबाकर हो रही सेल? जल्द होगी नए अवतार में लॉन्च

Maruti Dzire में 1.2 लीटर का धाकड़ इंजन आता है, यह कार 82 hp की पावर और 112 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। कार में 378 लीटर का बड़ा बूट स्पेस दिया गया है, इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन ऑफर किए जा रहे हैं।

Maruti Swift Dzire

Maruti Swift Dzire

विज्ञापन

Maruti Dzire sedan car sales 2024 details in hindi: इंडियन कार मार्केट में सेडान को फैमिली कार कहा जाता है। यह पांच सीटर कार एडवांस सेफ्टी फीचर्स और जबरदस्त कम्फर्ट के साथ आती हैं। इस सेगमेंट की एक धाकड़ कार है Maruti Dzire. मारुति की यह हाई डिमांड कार है, यह शुरुआती कीमत 8.01 लाख रुपये ऑन रोड पर आती है। इसका टॉप वेरिएंट 11.37 लाख रुपये ऑन रोड पर मिलता है। आंकड़ों पर गौर करें तो मई 2024 में इस कार की कुल 16061 यूनिट्स की सेल हुई है। जबकि मई 2023 में इस कार के महज 11315 यूनिट्स ही बिके थे। बता दें अप्रैल के मुकाबले मई 2024 में Maruti Dzire के कुल 236 यूनिट्स की ज्यादा सेल हुई है। इस कार के फ्रंट लुक को बेहद स्टाइलिश और अट्रैक्टिव बनाया गया है। इसमें बड़ी हेडलाइट मिलती हैं, जो इसके लुक्स को बढ़ाती हैं।

 

विज्ञापन

 

नई Maruti Dzire में पुरानी के मुकाबले ये मिलेगा

नई कार में Z-Series का 3 सिलेंडर इंजन मिलेगा, जो हाई टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन पहाड़ों या कच्चे रास्तों पर कार को हाई पावर और पिकअप जनरेट करने में मदद करेगा। बता दें नई डिजायर में पेट्रोल और CNG दोनों इंजन ऑप्शन मिलेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कार के हेडलाइट और टेललाइट के डिजाइन में चेंज किया जा सकता है। कार के फ्रंट ग्रिल को नया लुक मिलेगा।  कार के प्लेटफॉर्म, इंजन पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं होगा। कार के एक्सटीरियर और इंटीरियर को पहले से ज्यादा अट्रैक्टिव और यंग जनरेशन के लिए ट्रेंडी लुक दिया जाएगा। फिलहाल कंपनी ने इसके लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि इसे जून माह के अंत तक पेश कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

 

कार में 378 लीटर का बड़ा बूट स्पेस और 177 kmph की टॉप स्पीड

फिलहाल बाजार में जो Dzire मिल रही है, उसमें 1.2 लीटर का धाकड़ इंजन आता है। यह कार 82 hp की पावर और 112 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। कार में 378 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है, जिसमें पूरी फैमिली का सामान रखकर आप लॉन्ग राइड पर जा सकते हो। यह कार 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है, इसमें 177 kmph की टॉप स्पीड जनरेट होती है। यह धाकड़ कार मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन में ऑफर की जाती है। मारुति स्विफ्ट डिजायर के एक्सटीरियर हाइलाइट्स में एलईडी डीआरएल के साथ प्रोजेक्टर हेडलैंप दिए गए हैं। इसमें आगे सिंगल-पीस ग्रिल मिलती है, यह कार कीलेस एंट्री, रियर एयरकॉन वेंट, सात-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ ऑफर की जा रही है।

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

31.12 km/kg की माइलेज और चार धाकड़ वेरिएंट आते हैं

यह धाकड़ कार पेट्रोल पर 22.41 kmpl और सीएनजी पर 31.12 km/kg की माइलेज देती है। कार को Global NCAP क्रैश टेस्ट में 2 Star सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है। इसमें चार LXi, VXi, ZXi और ZXi Plus ऑफर किए जाते हैं। डिजायर में बेज अपहोल्स्ट्री, पुश स्टार्ट/स्टॉप बटन, रिवर्स पार्किंग सेंसर जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। यह दमदार कार 15-इंच ड्यूल-टोन एलॉय व्हील, एलईडी टेल लाइट और फ्रंट और रियर बंपर और ऑटो-फोल्डेबल ओआरवीएम के साथ आती है। इसमें फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील और क्रूज कंट्रोल का फीचर मिलता है।

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

कार में 8 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

Maruti Dzire अपने सेगमेंट में Tata Tigor, Hyundai Aura, और Honda Amaze जैसे गाड़ियों को टक्कर देती है। इनमें से सबसे ज्यादा बिकने वाली Hyundai Aura की बात करें तो यह कार सीएनजी इंजन में अवेलेबल है। कार में सीएनजी इंजन भी अवेलेबल है, इसें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल का फीचर मिलता है, जो कार को तेज स्पीड में कंट्रोल करने में मदद करता है। कार में 8 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है यह कार शुरुआती कीमत 7.94 लाख रुपये ऑन रोड प्राइस पर मिलती है। कंपनी का दावा है कि कार का सीएनजी इंजन 28 km/kg की माइलेज देती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ