---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

Mahindra Scorpio-N: नई महिंद्रा को NCAP क्रैश टेस्ट में मिले 5 स्टार, रेटिंग पर यह बोले आनंद महिंद्रा 

Mahindra Scorpio-N: Global NCAP क्रैश टेस्ट में Mahindra Scorpio-N ने 5-स्टार रेटिंग प्राप्त किए हैं। Global NCAP ने कहा- महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन ने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन टेस्ट में कुल 34 में से 29.25 अंक हासिल किए हैं, जिससे इसे 5-स्टार रेटिंग मिली है। वहीं, चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन सेगमेंट में, एसयूवी ने 49 में से 28.93 अंक […]

---विज्ञापन---

Mahindra Scorpio-N: Global NCAP क्रैश टेस्ट में Mahindra Scorpio-N ने 5-स्टार रेटिंग प्राप्त किए हैं। Global NCAP ने कहा- महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन ने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन टेस्ट में कुल 34 में से 29.25 अंक हासिल किए हैं, जिससे इसे 5-स्टार रेटिंग मिली है। वहीं, चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन सेगमेंट में, एसयूवी ने 49 में से 28.93 अंक हासिल किए हैं, और इसे 3-स्टार रेटिंग मिली है।

और पढ़िए Maruti Baleno को बस 1 लाख रुपए में बना लें अपनी, जानिए आसान ब्याज दरों की जानकारी

---विज्ञापन---

और पढ़िए – Oben Rorr Electric Bike: 3 सेकंड में हवा से बातें करती है यह बाइक, केवल 999 रुपये में हो रही बुकिंग  

---विज्ञापन---

जानकारी के मुताबिक Mahindra Scorpio-N ने साइड इम्पैक्ट में 17 में से 16 अंक प्राप्त किए हैं। वहीं, SUV को साइड पोल इम्पैक्ट में ओके रेटिंग मिली है। जांच में पता चला है कि इसके ड्राइवर और सामने वाले यात्री के सिर और गर्दन की सुरक्षा को बेहद मजबूत है। SUV ने बैरियर से साइड इम्पैक्ट टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन किया। लेकिन कार के अंदर सवार लोगों के की छाती की सुरक्षा को कमजोर माना गया है।

आनंद महिंद्रा बोले आकांक्षा को हकीकत बनाया

रेटिंग जारी होने के बाद महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने ट्वीट कर कहा कि मेरा दिल अपनी आरएंडडी टीम पर गर्व से फूल रहा है, जिसने तय किया कि सुरक्षा के मामले में हम दुनिया में किसी से पीछे नहीं रहेंगे। इसके बाद वे काम पर चले गए और उस आकांक्षा को हकीकत बना दिया। मैं उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करता हूं।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ  पढ़ें

(https://daveseminara.com/)

First published on: Dec 12, 2022 11:22 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola