Oben Rorr Electric Bike: 3 सेकंड में हवा से बातें करती है यह बाइक, केवल 999 रुपये में हो रही बुकिंग
Edited By Amit Kasana

oben rorr electric
Edited By Amit Kasana

oben rorr electric
Oben Rorr Bike: मार्केट में इन दिनों इलेक्ट्रिक बाइक का बड़ा क्रेज है। कंपनियां भी युवाओं को लुभाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही। इसी कड़ी में आती है बेंगलुरु की स्टार्टअप कंपनी ओबेन इलेक्ट्रिक की नई बाइक Oben Rorr Electric Motorcycle.

oben rorr
अगले माह जनवरी 2023 में यह बाइक बाजार में उपलब्ध होगी। वैसे कंपनी ने कुछ समय पहले ही अपनी इस बाइक से पर्दा उठाया था। तभी से बाइक लवर्स के बीच यह चर्चा का विषय बनी हुई है। लेकिन अब इसके बाजार में उपलब्ध होने का समय आ गया है। कंपनी के मुताबिक जनवरी 2023 से वह इसकी डिलीवरी शुरू कर रही है। फिलहाल इसकी अब तक 17000 हजार से अधिक बुकिंग हो चुकी हैं।
Oben Rorr को सिंगल चार्ज करने के बाद आप कुल 200km की दूरी तय कर सकेंगे। यानी अगर आप दिल्ली में रहते हैं और गुरुग्राम नौकरी करते हैं तो एक बार चार्ज करने में आप बेहद आसानी से आवाजाही कर पाएंगे। फिलहाल शुरूआत में कंपनी ने इसे केवल 9 शहरों के लोगों के लिए उपलब्ध करवाया है। इनमें बैंगलोर, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, सूरत, जयपुर और दिल्ली शामिल हैं।

Tata Nano EV: अलग अवतार के साथ वापस लौट रही है टाटा नेनो, ये बातें आई सामने
इसमें नेविगेशन, टेलीफोनी, वाहन डायग्नोस्टिक्स, कनेक्टेड तकनीक, ड्राइवर अलर्ट सिस्टम है। जानकारी के मुताबिक यह हवॉक मोड में 100 किमी, सिटी मोड में 120 किमी और इको मोड में 150 किमी की रेंज देगी। बाइक एक्स्पर्ट कहते हैं कि इसका सीधा मुकाबला बाजार में पहले से मौजूद Revolt RV400, Ola S1, आदि बाइकों से होगा। टेस्ट राइड के लिए 999 रुपये देकर प्री बुकिंग करवा सकते हैं। कंपनी अपनी वेबसाइट पर इसकी बुकिंग ले रही है। यह रेड, येलो और ब्लैक रंग में उपलब्ध है। दिल्ली में इसका सबसे कम एक्स शोरूम प्राइज 1,02,999 रुपये और सबसे अधिक महाराष्ट्र में 1,25,000 रुपये एक्स शोरूम प्राइज रखा गया है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: