अब Thar कौन लेगा! Mahindra की इन फ्यूचर Cars ने उड़ाई Maruti-Hyundai की नींद, कंपनी ने पेश की नई Vision Cars
Mahindra Vision SXT concept unveiled: महिंद्रा ने अपनी 4 नई SUV पेश की हैं, जल्द ये गाड़ियां बाजार में उपलब्ध होंगी। जो कार शोकेस की गई हैं वे हैं Mahindra Vision T, Vision SXT, Vision S और नेक्स्ट जेनरेशन Bolero.
Mahindra Vision SXT concept unveiled: महिंद्रा एंड महिंद्रा हर साल 15 अगस्त पर कार लवर्स के लिए कुछ खास लेकर आता है। इस साल कंपनी ने अपनी Vision SXT कॉन्सेप्ट पर बनी गाड़ियों को शोकेस किया है। ये कार इंडिया में कंपनी का डंका बजाने वाले उसके Thar मॉडल से एक कदम आगे हैं। आइए आपको एक-एक कर इनके बारे में बताते हैं।
दरअसल, महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी 4 नई SUV पेश की हैं, जल्द ये बाजार में उपलब्ध होंगी। हालांकि कंपनी ने अभी इनकी लॉन्च डेट के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। कंपनी ने जो कार शोकेस की हैं वे है Mahindra Vision T, Vision SXT, Vision S और नेक्स्ट जेनरेशन Bolero.
Four SUV concepts built on a modular, multi-energy platform that will set aside global standards. Ladies and gentlemen, presenting the future-ready NU_IQ platform and the Vision series. From left to right: The iconic Vision.T The born tough Vision.SXT The athletic Vision.X The… pic.twitter.com/S60a67RBMj
ये सभी कॉन्सेप्ट गाड़ियां हैं, इनके ओरिजनल मॉडल में पेश की गई कारों से मामूली अंतर हो सकता है। ये सभी एसयूवी हैं, जो बाजार में पहले से मौजूद maruti ertiga और hyundai creta को चुनौती देंगी। बता दें महिंद्रा एंड महिंद्रा की ये चारों नई गाड़ियां NU.IQ प्लेटफॉर्म पर बनी हैं, जिससे ये सड़क पर अधिक पकड़ और आरामदायक सफर का अहसास देंगी। कंपनी ने अपनी इन गाड़ियों को देश की फ्यूचर कार बताया है।
फ्रंट में बॉक्सी लुक और रियर में पिकअप ट्रक जैसा केबिन
एक नजर इन नई गाड़ियों के फीचर्स और लुक पर डालें तो ये सभी हाई एंड और फ्रंट से बॉक्सी लुक गाड़ियां हैं। यहां बता दें कि 2024 में कंपनी ने अपनी Thar.e कॉन्सेप्ट को पेश किया था, जो पूरी तरह इलेक्ट्रिक कार है। नई गाड़ियां Thar.e से भी एक कदम आगे हैं। कंपनी के अनुसार Vision.SXT में रियर सीट के पीछे पिकअप ट्रक जैसा केबिन है। जिससे आप ज्यादा सामान लेकर लंबे टूर पर जा सकते हैं।
19 इंच के व्हील और L-शेप की स्टाइलिश हेडलाइट्स
महिंद्रा ने अपनी Bolero का नया वर्जन भी पेश किया है, जो हाईटेक फीचर्स और नए लुक के साथ मिलेगा। वहीं, Mahindra Vision S में युवाओं को ध्यान में रखकर सीधी लाइनें दी गई हैं। ये डिजिटल गाड़ी ट्विन पीक्स के साथ आएगी। महिंद्रा ने अपनी नई गाड़ियों में L-शेप की स्टाइलिश हेडलाइट्स पार्किंग सेंसर, फॉग लैंप, ऑफ-रोडिंग कैपेबिलिटी जैसे हाई टेक फीचर्स दिए हैं। इतना ही नहीं इन एसयूवी में बड़े 19 इंच के व्हील मिलेंगे जो इन्हें धांसू लुक देंगे।
पहाड़ों पर चलाना आसान, जबरदस्त होगा ग्राउंड क्लीयरेंस
महिंद्रा की नई विजन गाड़ियां न्यू जनरेशन कार हैं। इनमें डिजाइन को स्पोर्टी लुक दिया गया है। इनमें टच स्क्रीन और डिजिटल फीचर्स हैं, जो सफर को आसान और आरामदायक बनाते हैं। ये गाड़ियां खासतौर पर रेत, पानी और पहाड़ों को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं। बताया जा रहा है कि कंपनी की नई विजन गाड़ियों की लंबाई 4 मीटर की है, जिससे इन्हें कम जगह से मोड़ना आसान होगा।