10 लाख के बजट में 6 एयरबैग्स वाली 3 सुपरहिट कारें, देखिये लिस्ट

अगर आपका बजट 10 लाख रुपये तक है तो यहां हम आपको 3 सबसे शानदार कारों के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं। मारुति सुजुकी से लेकर टाटा की कारें इस लिस्ट में शामिल हैं

best car under 10 lakh

Top Cars under 10 Lakh: भारतीय कार बाजार में 10 लाख रुपये के बजट में कई कारें इस समय मौजूद हैं लेकिन यहां हम बात बेस्ट कारो के बारे में कर रहे हैं। यें कारें ना सिर्फ ग्राहकों के बीच लोकप्रिय हैं बल्कि बिक्री के मामले में भी टॉप पर हैं। अगर आप भी बजट 10 लाख रुपये तक है तो यहां हम आपको 3 सबसे शानदार कारों के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं। मारुति सुजुकी से लेकर टाटा की कारें इस लिस्ट में शामिल हैं।

विज्ञापन

Tata Punch

विज्ञापन

टाटा पंच एक बेस्ट सेलिंग कॉम्पैक्ट एसयूवी है। इस समय इसकी कीमत 6.20 लाख रुपये से लेकर 10.17 लाख रुपये तक है। पंच की एक्स-शोरूम कीमत 6.20 लाख रुपये से लेकर 10.17 लाख रुपये तक जाती है। पंच में 1.2L का पेट्रोल इंजन लगा है। इसमें CNG का भी ऑप्शन मिलता है। सेफ्टी के लिए पंच में 6 एयरबैग्स और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं। पंच एक सॉलिड गाड़ी है जिसे सेफ्टी में 5 स्टार रेटिंग मिल चुकी है।

Maruti Baleno

प्रीमियम हैचबैक कार सेगमेंट में वैसे तो कई कारें इस समय बाजार में मौजूद हैं लेकिन मारुति सुजुकी बलेनो का कोई जवाब नहीं है। टॉप 10 बेस्ट सेलिंग कारों की लिस्ट में बलेनो हर महीने रहती है। 10 लाख के बजट में बलेनो आपके लिए बेस्ट ऑप्शन बन सकती है। बलेनो की एक्स-शोरूम कीमत 6.74 लाख से 9.96 लाख रुपये तक है। बलेनो में Sigma, Delta, Zeta और Alpha वेरिएंट मिलते हैं। इसमें 1.2L का पेट्रोल इंजन लगा है और साथ ही आप इसे CNG वेरिएंट में भी ख़रीद सकते हैं। सेफ्टी के लिए कार में 6 एयरबैग्स और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं।

विज्ञापन

Hyundai Venue

कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में हुंडई वेन्यू एक बेहद स्टाइलिश मॉडल है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.94 लाख रुपये से शुरू होती है। इसमें आपको 1.0L टर्बो, 1.2Lपेट्रोल और 1.5L  डीजल इंजन के ऑप्शन मिलते हैं। वेन्यू में स्पेस अच्छा है, फीचर्स की लिस्ट भी लंबी है। सेफ्टी के लिए वेन्यू में ADAS, 6 एयरबैग्स और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ