सनरूफ के साथ Kia Sonet के 4 नए सस्ते वेरिएंट हुए लॉन्च, कीमत महज इतनी

डिजाइन के मामले में kia Sonet एक बार फिर निराश करती है। इसके डिजाइन को और बेहतर किया जा सकता था। इसमें स्पेस अच्छा मिल जाता है, लेकिन सीटें बहुत ज्यादा आरामदायक नहीं है।

Kia Sonet

Kia Sonet

किआ इंडिया (Kia India) ने रिफ्रेश्ड सोनेट (Sonet) में 4 नए एंट्री और मिड वेरिएंट भारत में पेश किए हैं, जिसमें सनरूफ और नए फीचर्स को शामिल किया है। नए HTE(O) और HTK(O) वेरिएंट अब सॉनेट के पेट्रोल G1.2 लीटर और डीजल 1.5 लीटर CRDi VGT इंजन के साथ उपलब्ध होंगे।

जहां HTE(O) वेरिएंट में मौजूदा HTE वेरिएंट की तुलना में एक अतिरिक्त सनरूफ मिलता है, वहीं HTK(O) में मौजूदा HTK वेरिएंट की तुलना में एक सनरूफ, LED कनेक्टेड टेललैंप्स, फुली ऑटोमैटिक टेम्परेचर कंट्रोल (FATC) और रियर डिफॉगर जैसे फीचर्स से लैस है।

इसके अलावा, सॉनेट के GTX+ और HTX+ वेरिएंट के साथ ऑल-विंडोज़ अप/डाउन फीचर भी मिलता है। कंपनी इन वेरिएंट को वैल्यू फॉर मनी के रूप में लेकर आई है।

डिजाइन, स्पेस और इंजन

डिजाइन के मामले में kia Sonet एक बार फिर निराश करती है। इसके डिजाइन को और बेहतर किया जा सकता था। इसमें स्पेस अच्छा मिल जाता है, लेकिन सीटें बहुत ज्यादा आरामदायक नहीं है।

कार में फीचर्स अच्छे मिल जाते हैं, और इसका साउंड सिस्टम वाकई इम्प्रेस करता है। Sonet में 1.0L पेट्रोल, 1.2L पेट्रोल और 1.5L लीटर डीजल इंजन मिलता है। ये सभी इंजन अच्छे और बेहतर परफॉरमेंस ऑफर करने का वादा करते हैं।

कीमत

kia Sonet के नए वेरिएंट की कीमत 8.19 लाख से शुरू से शुरू होती है, जबकि इसके बेस वेरिएंट की कीमत 7.99 लाख रुपये है। पेट्रोल और डीजल पावरट्रेन में HTE(O) और HTK(O) वेरिएंट को शामिल करके सोनेट में अब कुल 23 वेरिएंट हो गये हैं।

अब इसी के साथ ग्राहकों को कंपनी ने कन्फ्यूजन भी कर दिया है। क्योंकि अगर किसी कार में इतने वेरिएंट होंगे तो ग्राहकों को नई कार चुनने में थोड़ी दिक्कत हो सकती है। बेहतर होता कि कंपनी कम वेरिएंट रखती। ग्राहक उसी मॉडल को चुने जो उनकी जरूरत को पूरा करे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ