Kia की इस SUV ने Maruti और Toyota को याद दिलाई नानी, दबा के हो रही बिक्री, जानें शानदार फीचर्स और कीमत
Edited By Amit Kasana

फाइल फोटो
Edited By Amit Kasana

फाइल फोटो
Kia Carens: लोगों को 7 सीटर फैमिली कार काफी पसंद आती है। यह बड़ी एसयूवी कार मल्टी पर्पस व्हीकल होती हैं, जिनमें अधिक सामान के साथ पांच से सात लोग बड़ी आसानी से सफर कर सकते हैं। इसी सेगमेंट की एक धाकड़ कार है किआ की Carens. आइए आपको इस कार के फीचर्स और कीमत के बारे मे बताते हैं।
Kia Carens 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन में मिलती है। इसमें 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन का भी विकल्प मिलता है। यह दमदार इंजन 160 PS की हाई पावर और 253 Nm का पीक टार्क जेनरेट करता है। बाजार में यह कार शुरुआती कीमत 12.06 लाख रुपये एक्स शोरूम से 21.73 लाख रुपये एक्स शोरूम में मितली है।
इस धांसू एसयूवी कार में एलेक्सा कनेक्टिविटी, 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, क्रूज़ कंट्रोल, इलेक्ट्रिक वन-टच फोल्डिंग जैसे नेक्स्ट जेनरेशन फीचर्स मिलते हैं। Kia Carens में छह और सात सीट दोनों का ऑप्शन है।इ समें डीजल इंजन का भी विकल्प मिलता है।

फाइल फोटो
Kia Carens में सेफ्टी के लिए छह एयरबैग, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक, ईबीडी के साथ एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी) और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन दिए गए हैं।
यह कार बाजार में Maruti XL6, Toyota Innova Hycross और Maruti Invicto से मुकाबला करती है। बता दें जून 2023 में Kia Carens की कुल 8,047 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि जून 2022 में यह संख्या मात्र 7,895 यूनिट्स थी। कंपनी इसमें डीजल और पेट्रोल वर्जन पेश करती है।
कार में आठ मोनोटोन कलर ऑप्शन मिलते हैं। Kia Carens में 216 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है। कार में छह ट्रिम Premium, Prestige, Prestige Plus, Luxury, Luxury (O) [new] और Luxury Plus मिलते हैं। साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी Kia की इस कार में दूसरे रो की सीट इलेक्ट्रिक वन-टच फोल्डिंग मिलती है। इसमें लगभग 64 रंगों में एम्बिएंट लाइटिंग, हवादार फ्रंट सीटें और सिंगल-पैन सनरूफ जैसे धाकड़ फीचर्स मिलते हैं। कार अपने सेगमेंट की हाई डिमांड कार है। बड़ी संख्या में कंपनी इसे अन्य देशों में निर्यात करती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: