SUV सेगमेंट में नया कॉम्पिटिशन शुरू करेगी Hyundai Mufasa, जानें कार के बारे में फुल डिटेल

Hyundai Mufasa

Hyundai Mufasa

Hyundai Mufasa: इंडियन कार मार्केट में एसयूवी कारों की हाई डिमांड है। यही वजह है कि प्रत्येक कार निर्माता कंपनी इस सेगमेंट में अपनी कारें लेकर आ रही हैं। इसी सेगमेट में हुंडई की कार मुफासा का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। आइए आपको इस कार के फीचर्स और अन्य डिटेल बताते हैं।

2.0-लीटर पेट्रोल इंजन का ऑप्शन मिलेगा

हुंडई मुफासा में 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन का ऑप्शन दिया जा सकता है। यह धाकड़ इंजन 160 PS की हाई पावर देता है। हाल ही में कंपनी ने चीन के शंघाई ऑटो शो 2023 में मुफासा से पर्दा उठाया था। कंपनी की यह कार क्रेटा और वेन्यू से एक कदम आगे होगी।

कार की लंबाई 4475 mm और चौड़ाई 1850 एमएम होगी

Mufasa के फीचर्स के बारे में ताजा अपडेट यह है कि इस न्यू जनरेशन कार की लंबाई 4475 mm, चौड़ाई 1850 mm और ऊंचाई 1686 mm होगी। इसका वजन 1910 kg होगा। इसमें 6 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिल सकता है। इसकी डाइमेंशन इसे बड़ा लुक देगी।

LED लाइट्स के साथ USB चार्जर और वायरलेस चार्जर 

जानकारी के मुताबिक हाल ही में हुंडई मुफासा का एक वीडियो चाइन ऑटो शो चैनल पर अपलोड किया गया है। इसमें कार का एक्सटीरियर और इंटीरियर दिखाया गया है। वीडियो में फ्रंट में चैन की कड़ियों की तरह ग्रिल दिख रही है। ग्रिल के आसपास बॉडी कलर बंपर है। इसमें LED लाइट्स, डायमंड कट एलॉय, बड़ी विंडो और बूट स्पेस मिनेगा। इसमें 12V का शॉकेट, USB चार्जर पोर्ट, टाइप C पोर्ट और वायरलेस चार्जर पैनल होगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ