Hyundai Inster EV comparision Tata Punch EV in hindi: इलेक्ट्रिक गाड़ियों की मार्केट धीरे-धीरे बढ़ रही है, यही वजह है कि अब हर कार निर्माता कंपनी इस सेगमेंट में अपनी गाड़ियां पेश कर रही है। इसी कड़ी में अब साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी Hyundai Inster आने वाली है। कंपनी इसके अलावा 2025 में अपनी हाई सेल एसयूवी क्रेटा का ईवी वर्जन भी लाने वाला है, कई बार सड़कों पर इस कार की टेस्टिंग होते देखा गया है। नई Inster कॉम्पैक्ट एसयूवी कार होगी, जो अपने सेगमेंट में Tata Punch को टक्कर देगी। हुंडई ने अपनी कार में स्टाइलिश हेडलाइट दी हैं, जो इसे लग्जरी कार का लुक देती हैं। वहीं, टाटा मोटर्स अपनी पंच में सीएनजी और पेट्रोल वर्जन भी ऑफर करता है। आइए आपको इन दोनों गाड़ियों के फीचर्स के बारे में बताते हैं।
साइज में पंच से छोटी होगी Hyundai Inster
Hyundai Inster न्यू जनरेशन EV कार है, फिलहाल कंपनी ने अपनी इस कार की लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि ये 2026 तक पेश कर दी जाए। इसमें 42kWh और 49k दो बैटरी सेटअप मिल सकता है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर मैक्सिमम 355 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज देगा। ये हाई पिकअप कार होगी, जिसमें तेज रफ्तार के लिए 115 hp की पावर और 147 Nm का टॉर्क जनरेट होगा। Inster की लंबाई 3825 mm होगी, जबकि Tata Punch EV की लंबाई 3857mm की है।
Hyundai Inster में आते हैं एडवांस फीचर्स
Hyundai Inster हाई टेक कार है, जिसमें 10.25 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इस कार में छह एयरबैग और एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) मिलेगा। ये सिस्टम सेंसर से चलता है, जो सड़क हादसे का खतरा होने पर अलर्ट जारी करता है।
Hyundai Inster में मिलेंगे ये न्यू जनरेशन फीचर्स
- ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल और 360 डिग्री कैमरा मिलेगा।
- ब्लांइड स्पॉट मॉनिटरिंग जैसे एडवांस फीचर्स।
- अलॉय व्हील और फास्ट चार्जिंग का ऑप्शन मिलेगा।
- कार में रियर सीट पर चाइल्ड एंकरेज
- डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और एलईडी लाइट मिलेंगी।
Tata Punch EV में 360 डिग्री कैमरा
ये मिड सेगमेंट की दमदार कार है, इसमें सीट बेल्ट रिमांइडर, 360 डिग्री कैमरा और छह एयरबैग जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। कार में डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलता है, जो इसे धांसू लुक्स देता है। ये कार सिंगल चार्ज पर 421 km की ड्राइविग रेंज देती है। कंपनी अपनी इस कार में पांच वेरिएंट ऑफर करती है, इसमें टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डुअल कलर ऑप्शन अवेलेबल है। पंच ईवी का बेस मॉडल 11.83 लाख रुपये ऑन रोड पर आता है।
Tata Punch EV में मिलते हैं ये स्मार्ट फीचर्स
- यह कार 25 और 35 kWh दो बैटरी पैक में ऑफर की जा रही है।
- इस कार में 16 इंच के टायर साइज आते हैं।
- कार में अलॉय व्हील और एलईडी लाइट मिलती है।
- ये पांच सीटर कार ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में आती है।
- इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और रियर सीट पर चाइल्ड एंकरेज दिया गया है।
ये भी पढ़ें: 11 लाख शुरुआती कीमत में आते हैं SUV के ये 2 ऑप्शन, हाई माइलेज और शानदार फीचर्स
ये भी पढ़ें: Tata Nexon CNG आने से पहले पेट्रोल और डीजल वेरिएंट पर आया बंपर डिस्काउंट, 24 की माइलेज
ये भी पढ़ें: Hyundai Verna लेने से पहले पढ़ लें ये खबर, वरना को टक्कर देने वाली इस कार पर मिल रहा 1.45 लाख का डिस्काउंट
संबंधित खबरें
नई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 hr agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
3 hrs agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
5 hrs agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
6 hrs agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
8 hrs agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
1 day agoआज से बुक होगी Mahindra की नई CNG SUV, कीमत 10 लाख से कम
1 day agoट्रैफिक चालान भरने की टेंशन खत्म? दिल्ली में इस दिन लगेगी लोक अदालत
2 days agoटाटा की इन कारों पर मिल रही 3.35 लाख तक की छूट, यहां देखें पूरी लिस्ट
2 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines