जल्द आएगी Hyundai Creta EV, टेस्टिंग करते हुए की गई स्पॉट, जानें फीचर्स
Edited By Amit Kasana

creta ev
Edited By Amit Kasana

creta ev
Hyundai Creta EV: हुंडई अपनी सबसे अधिक बिकने वाली SUV में से एक Creta का ईवी वर्जन लेकर आने वाला है। हाल ही में यह कार सड़क पर टेस्टिंग करते हुए स्पॉट की गई है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसके कुछ फोटो वायरल हो रहे हैं।
Hyundai Creta EV हरियाणा के करनाल में देखी गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की इस नई ईवी में फ्रंट और रियर में क्लासिक लुक बंपर मिलेंगे। इसमें पैनोरमिक सनरूफ, पॉवर्ड ड्राइवर सीट, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto के साथ बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन दिया जाएगा।
फिलहाल कंपनी ने क्रेटा ईवी की लॉन्च डेट और डिलीवरी डेट के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। अनुमान है कि यह कार इस साल के अंत तक भारतीय बाजार में पेश कर दी जाएगी। बाजार में इसका मुकाबला MG ZS EV, Mahindra XUV400 और Nexon EV Max से होगा।
कार में डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 6 एयरबैग और ADAS (एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंट सिस्टम). ADAS से कार सड़क पर चलते समय खुद ही किसी खतरे, वाहन, वस्तु या व्यक्ति की मौजूदगी को भांप लेती है। इसके बाद ये ड्राइवर को अलर्ट भी करती है जिससे हादसों को टालने में मदद मिलती है। यह टेक्नोलॉजी रडार, कैमरा, सेंसर्स पर काम करती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: