Bajaj और TVS की ये हैं 200cc की हाई स्पीड बाइक, 41 kmpl की माइलेज और जबरदस्त फीचर्स

TVS Apache RTR 200 4V में 12 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है, ये बाइक दो वेरिएंट और तीन कलर ऑप्शन में अवेलेबल है। इस बाइक में एलईडी हेडलाइट और डीआरएल दिए गए हैं, इसमें डिस्क ब्रेक आती है।

TVS Apache RTR 200 4V and Bajaj Pulsar NS200 Specifications

TVS Apache RTR 200 4V and Bajaj Pulsar NS200 Specifications

Bajaj Pulsar NS200 & TVS Apache RTR 200 4V 200cc bikes details in hindi: बाजार में टीवीएस और बजाज की 150 से 200 सीसी बाइक्स की हाई डिमांड रहती है। बजाज की पल्सर और टीवीएस की Apache कंपनियों के हाई सेलिंग मॉडल हैं। इनकी मिड सेगमेंट वेरिएंट में दो दमदार बाइक हैं Bajaj Pulsar NS200 और TVS Apache RTR 200 4V. दोनों बाइक्स यंगस्टर्स के लिए बेहद ट्रेंडी लुक्स और कलर ऑप्शन में आती हैं। इनमें सेफ्टी के लिए डिस्क ब्रेक और आरामदायक स्प्लिट सीट दी गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Bajaj Pulsar NS200 में LED हेडलाइट और डीआरएल

Bajaj Pulsar NS200 दिखने में बेहद बोल्ड लगती है, इसमें कुल 159.5 kg का वजन है। इस बाइक की सीट हाइट 805 mm की है। बजाज की इस बाइक में तीन वेरिएंट और चार कलर ऑप्शन अवेलेबल हैं। बाइक में LED हेडलाइट और डीआरएल दिए गए हैं। यह बाइक ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और टर्न इंडिकेटर जैसे फीचर्स के साथ आती है। यह बाइक शुरुआती कीमत 1.40 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में ऑफर की जा रही है। बाइक का टॉप वेरिएंट 1.85 लाख रुपये ऑन रोड पर ऑफर किया जा रहा है।

विज्ञापन

Bajaj Pulsar NS200 में मिलते हैं ये फीचर्स

  • हाई स्पीड के लिए 24.13 bhp की पावर पर 9750 rpm जनरेट करती है।
  • बाइक में 12 लीटर का फ्यूल टैंक।
  • बाइक में 36 Kmpl की माइलेज और 199cc का इंजन मिलता है।
  • बाइक में सिंगल सिलेंडर और लिक्विड कूल्ड इंजन आता है।
  • आरामदायक सफर के लिए यूएसडी और गैस-चार्ज्ड मोनोशॉक सस्पेंशन दिए गए हैं।

 

विज्ञापन

TVS Apache RTR 200 4V में 128 km/h की टॉप स्पीड

यह बाइक शुरुआती कीमत 1,41 लाख रुपये एक्स शोरूम पर मिलती है। बाइक का टॉप मॉडल 1,73 लाख रुपये ऑन रोड पर ऑफर किया जा रहा है। Apache RTR 200 4V में 197.75 cc का इंजन पावर दिया गया है, जो सड़क पर 41.9 kmpl की हाई माइलेज जनरेट करता है। यह बाइक 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आती है, जिससे इसे चलते हुए हाई स्पीड मिलती है। बाइक की टॉप स्पीड 128 km/h की है। इसमें 152 kg का वजन है।

विज्ञापन

TVS Apache RTR 200 4V में तगड़े फीचर्स

  • बाइक में लॉन्ग रूट के लिए 12 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है।
  • टीवीएस की यह बाइक 800 mm की सीट हाइट के साथ आती है।
  • बाइक में दो वेरिएंट और तीन कलर ऑप्शन अवेलेबल हैं।
  • खराब रास्तों के लिए इसमें 20.54 bhp की पावर और 17.25 Nm का टॉर्क मिलता है।
  • तेज स्पीड में बाइक को कंट्रोल करने के लिए एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है।
  • एलईडी हेडलाइट और डीआरएल आते हैं।

 

विज्ञापन

TVS Apache RTR 200 4V की खूबियां

  • हाई पावर स्मूथ इंजन
  • स्मार्टफोन कनेक्टिविटी मिलती है
  • हाई बिल्ड क्वालिटी

 

विज्ञापन

TVS Apache RTR 200 4V में क्या इम्प्रूव कर सकते हैं

  • ब्रेकिंग सिस्टम और बेहतर किया जा सकता है।
  • तेज स्पीड में वाइब्रेशन करती है।
  • ब्राइट एलईडी डीआरएल हैं, जिससे रात में दिक्कत होती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ