हाइब्रिड गाड़ियां करती हैं रनिंग कॉस्ट कम, कैसे करती हैं काम और CNG से कैसे अलग?

बाजार में माइल्ड हाइब्रिड, फुल या स्ट्रांग हाइब्रिड और प्लग इन हाइब्रिड गाड़ियां आती हैं। प्लग इन को छोड़कर इंडिया में दोनों तरह की हाइब्रिड गाड़ियां अवेलेबल हैं। हाइब्रिड इंजन में कार में इलेक्ट्रिक मोटर लगी हुई होती है।

Hybrid cars

Hybrid cars

Hybrid cars in India: बाजार में इन दिनों हाइब्रिड गाड़ियां डिमांड में हैं। बढ़ते पेट्रोल के दामों के चलते यह कारें रनिंग कॉस्ट कम करने और माइलेज बढ़ाने में मददगार हैं। दरअसल, हाइब्रिड इंजन की यह गाड़ियां पेट्रोल के साथ इलेक्ट्रिक मोटर से जुड़ी बैटरी पर चलती हैं। यह केवल पेट्रोल इंजन में आती है, सीएनजी और डीजल इंजन पर हाइब्रिड का ऑप्शन नहीं है।

विज्ञापन

पहले यह जानें की तीन तरह की हाइब्रिड गाड़ियां होती हैं, पहली माइल्ड हाइब्रिड, फुल या स्ट्रांग हाइब्रिड और तीसरी प्लग इन हाइब्रिड। प्लग इन को छोड़कर दोनों तरह की हाइब्रिड गाड़ियां इंडिया में मिलती हैं। दरअसल, हाइब्रिड इंजन में लगी बैटरी इंजन के ऑन होने पर खुद ब खुद चार्ज होने लगती है। यह बैटरी कार की कीमत और इंजन पावर के अनुसार अलग-अलग कैपेसिटी की होती। कार स्टार्ट होने के बाद पेट्रोल पर चलती है, फिर ऑटोमैटिक रूप से कुछ किलोमीटर के लिए इलेक्ट्रिक पर शिफ्ट हो जाती है।

विज्ञापन

Mild Hybrid

इन कारों में पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक बैटरी होती है। लेकिन स्ट्रांग हाइब्रिड के मुकाबले इसकी बैटरी की कैपेसिटी थोड़ी कम होती है। इसमें सिंगल बैटरी पैक दिया जाता है। कार की इलेक्ट्रिक मोटर उसे एडिशन पावर देती है। जिससे माइलेज बढ़ता है और रनिंग कॉस्ट कम होती है।

maruti suzuki grand vitara,maruti suzuki, cars under 10 lakhs, petrol cars, cng cars, ev cars

maruti suzuki grand vitara

विज्ञापन

Strong Hybrid

इन हाइब्रिड गाड़ियों में हाई पावर बैटरी कैपेसिटी होती है, जैसे मारुति सुजुकी Grand Vitara में 0.76 kWh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी कार की फ्यूल एफिशिएंसी को इंप्रूव करने में मदद करती है।

Toyota Hyryder

Toyota Hyryder

विज्ञापन

Plug-in Hybrid

ये ऐसी गाड़ियां होती हैं जिनकी बैटरी को इंजन से अलग कर हम कहीं भी प्लग-इन कर चार्ज कर सकते हैं। फिलहाल इंडिया में इस टेक्नोलॉजी की गाड़ियां उपलब्ध नहीं हैं। इनमें बिजली का खर्च अधिक आता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ