टू व्हीलर की माइलेज करनी है इंक्रीज, इन बातों का रखें ध्यान, सर्विस सेटर पर भी नहीं कटेगी जेब

How to increase two wheeler mileage details in hindi: क्लच को पूरा दबाकर गियर बदलें और रेस देते हुए इसे पूरा छोड़कर टू व्हीलर चलाएं

how to increase two wheeler mileage bike mileage increase liquid full details
विज्ञापन

How to increase two wheeler mileage details in hindi: स्कूटर हो या बाइक टू व्हीलर आज हर घर की जरूरत बन गया है। बाजार में किफायती कीमत में हाई माइलेज टू व्हीलर काफी पसंद किए जाते हैं। अकसर पुराने होने पर यह व्हीकल कम माइलेज देने है। लेकिन क्या आपको पता है कि अगर आप अपनी डेली ड्राइविंग हैबिट में छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें तो आपके व्हीकल की सर्विस कॉस्ट कम पड़ेगी और उसकी माइलेज भी मेंटेन रहेगी।

नीचे दिए वीडियो पर क्लिक कर देखें टू व्हीलर की माइलेज कैसे बढ़ाएं

विज्ञापन

 

इंजन ऑयल और एयर फिल्टर

अपने व्हीकल की तय समय पर सर्विस करवाएं। सर्विस करवाने में देरी होने पर इंजन में से ऑयल कम हो जाता है, जिससे चलते हुए इंजन पार्ट्स पर असर पड़ता है। इससे माइलेज कम होती है और पार्ट्स खराब होने का डर बना रहता है। सर्विस के दौरान बाइक का एयर फिल्टर मैकेनिक को चेक करने के लिए बोले, जरूरत पड़ने पर उसे बदलवा लें। इसके अलावा अकसर चलते हुए बाइक में कीचड़ या गंदगी लग जाती है। खासकर चेन में मिट्टी आदि लगने पर उसे साफ करें। चेन, सस्पेंशन आदि पार्ट्स में जरूरत के मुताबिक ऑयलिंग करवाएं।

बाइक में आगे हवा प्रेशर22 PSI

अपने व्हीकल के टायर चेक करें। घिसे हुए टायर, टायरों में दरार आने पर उसे बदल लें। इसके अलावा टायर में तय मानकों के हिसाब से हवा भरकर रखें। जैसे बाइक में आगे 22 PSI से लेकर 29 PSI और रियर में 30 PSI से लेकर 35 PSI तक हवा रखनी चाहिए। दरअसल, टायर खराब होने पर फ्रिक्शन बढ़ जाता है, जिससे ज्यादा गर्म होने पर टायर फटने और हादसा होने का खतरा बना रहता है। टू व्हीलर में नाइट्रोजन या नॉर्मल कोई भी हवा भरवा सकते हैं। नाइट्रोजन हवा सामान्य हवा के मुकाबले गर्मियों में टायरों को ठंडा रखने में मदद करती है।

विज्ञापन

नीचे दिए वीडियो पर क्लिक कर देखें टू व्हीलर की माइलेज कैसे बढ़ाएं

इन बातों का भी रखें ख्याल

  • लालबत्ती पर इंजन ऑफ कर दें
  • बाइक पर एक्स्ट्रा भार लेकर नहीं चलना चाहिए
  • क्लच को पूरा दबाकर गियर बदलें और रेस देते हुए इसे पूरा छोड़कर टू व्हीलर चलाएं
  • बाइक में बार-बार स्पीड देना और कम करना भी गलत है
  • स्पार्क प्लग की रेगुलर जांच करवाएं

Valium

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ