48km रेंज और 45km/h की टॉप स्पीड के साथ Honda EM 1 Electric Scooter लॉन्च, 6 घंटे में होगा फुल चार्ज

Honda EM 1 Electric Scooter
विज्ञापन

Honda EM 1 Electric Scooter Launch Price: जापानी वाहन निर्माता कंपनी Honda ने अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर EM1 लॉन्च कर दिया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को दमदार रेंज और शानदार टॉप स्पीड सहित कई धांसू फीचर्स के साथ पेश किया गया है। चलिए Honda EM1 इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में विस्तार से जानते हैं…

Honda EM 1 Electric Scooter की खासियत

होंडा के इस स्कूटर के EM का मतलहब इलेक्ट्रिक मोपेड है। कंपनी ने इसमें इन-हाउस लिथियम-आयन बैटरी का इस्तेमाल की है, जिसकी क्षमता 1.47 kWh की बैटरी और इसका वजन 10.3 किलोग्राम है। बैटरी को 1.7kW मोटर के साथ जोड़ा गया है जो 90Nm का अधिकतम टॉर्क पैदा करती है।

Advertisment

Honda EM 1 Electric Scooter Launch Date In India

इसमें लगी बैटरी को 270 W AC चार्जर का उपयोग करके चार्ज किया जाता है, जिसमें बैटरी को पूरी तरह से चार्ज करने में 6 घंटे तक का समय लगता है।

फीचर्स

होंडा का यह इलेक्ट्रिक स्कूटर टेलिस्कोपिक सस्पेंशन, ट्विन शॉक एब्जॉर्बर, कॉम्बी ब्रेकिंग, फ्रंट डिस्क ब्रेकिंग, रियर डिस्क ब्रेकिंग, 12 इंच के फ्रंट व्हील, 10 इंच के रियर व्हील जैसे कई फीचर्स से लैस आता है।

विज्ञापन

Honda EM1

रेंज और स्पीड

कंपनी दावा करती है कि यह एक बार फुल चार्ज होने के बाद 48 km की दूरी आसानी से तय कर लेता है। साथ स्पीड के मामले में भी यह शानदार है। इसकी टॉप स्पीड 45km/h है।

विज्ञापन

Honda EM1: कीमत और कलर ऑप्शन

आपको बता दें कि जापानी ऑटो मेकर ने इस धांसू इलेक्ट्रिक स्कूटर को अभी यूरोपीय बाजार में लॉन्च किया है। हालांकि, इसकी कीमत के बारे में खुलासा नहीं की गई है। इसे तीन- ब्लैक, सिल्वर और व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। भारत में लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक तौर पर अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन संभावना है यह भारतीय बाजार में इस साल के अंत तक दस्तक दे सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ