नई Honda Amaze के सस्ते वेरिएंट में मिलते हैं ये कमाल के फीचर्स, भूल जाओगे Maruti Dzire
नई होंडा अमेज को V, VX और ZX वेरिएंट में पेश पेश किया गया है। इसकी शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपये से लेकर 9.69 लाख रुपये तक जाती है।
Edited By Bani Kalra

Edited By Bani Kalra

Honda Amaze Base (V)Model: इस बार होंडा की नई अमेज (Honda Amaze) की एंट्री से कॉम्पैक्ट सेडान कार सेगमेंट में जैसी नई जान आ गई हो। नई अमेज पहले से बेहतर हुई है, टेक्नोलॉजी में एडवांस्ड हुई है। नई होंडा अमेज को V, VX और ZX वेरिएंट में पेश पेश किया गया है। इसकी शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपये से लेकर 9.69 लाख रुपये तक जाती है। लेकिन इसके बेस वेरिएंट में ही कई वैल्यू फॉर मनी फीचर्स मिल जाते हैं। अगर आप भी इन दिनों नई अमेज को ख़रीदने की सोच रहे हैं तो आइये जानते हैं इसके सबसे सस्ते बेस वेरिएंट V में आपको कौन-कौन सी फीचर्स मिलेंगे…
इंजन और पावर
नई अमेज में 1.2 लीटर का इंजन मिलता है जो 90 PS की पावर और 110 Nm का टॉर्क मिलेगा। इसमें मैन्युअल और CVT ट्रांसमिशन की सुविधा मिलेगी। मैनुअल ट्रांसमिशन से 18.65 किलोमीटर और सीवीटी से इसे 19.46 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज मिलेगी।

Honda Amaze V Trim के ख़ास फीचर्स
आजकल कारों में फीचर्स के साथ सेफ्टी के बारे में भी खूब चर्चा होती है। नई अमेज के बेस वेरिएंट के फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको 8-इंच फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है जो ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो को सपोर्ट करता है, इसके अलावा इसमें 7-इंच सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, रियर एसी वेंट, वायरलेस चार्जर, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, एयर प्यूरीफायर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, कनेक्टिविटी फीचर्स समेत कई फीचर्स देखने को मिलते हैं।
नई अमेज (V ट्रिम) के टॉप फीचर्स

Honda Amaze V वेरिएंट में एक से बढ़कर एक फीचर्स दिए हैं जो डेली यूज़ में काफी उपयोगी साबित होने वाले हैं। इसमें सेफ्टी को लेकर भी काफी अच्छे फीचर्स दिए गये हैं। अमेज के V ट्रिम की एक्स शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपये। यह सच में वैल्यू फॉर मनी वेरिएंट है। डिजाइन से लेकर स्पेस और दमदार इंजन इस गाड़ी के प्लस पॉइंट हैं। और यही वजह है कि नई Maruti Dzire सस्ती होने के बाद भी वैल्यू फॉर मनी नजर नहीं आती।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: