टैक्सी चलाने वालों की बल्ले-बल्ले! Hyundai लेकर आई जबरदस्त ऑफर, कम खर्च में ज्यादा कमाई

टैक्सी चलाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है. Hyundai ने भारत में अपनी नई Prime Taxi Range लॉन्च कर दी है, जिसमें Prime HB और Prime SD शामिल हैं. CNG इंजन, जबरदस्त माइलेज, लंबी वारंटी और कम मेंटेनेंस कॉस्ट के साथ ये गाड़ियां टैक्सी ड्राइवर्स की कमाई बढ़ाने का मजबूत मौका देती हैं.

Hyundai

टैक्सी चलाने वालों के लिए खुशखबरी.

विज्ञापन

Hyundai Launched Prime Taxi Range: टैक्सी और फ्लीट ऑपरेटर्स के लिए Hyundai ने बड़ी राहत की घोषणा की है. Hyundai Motor India Limited ने भारतीय कमर्शियल मोबिलिटी सेगमेंट में ऑफिशियल एंट्री करते हुए अपनी नई Prime Taxi Range लॉन्च कर दी है. इस रेंज को खास तौर पर टैक्सी ड्राइवर्स और फ्लीट मालिकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, ताकि उन्हें बेहतर कमाई, कम खर्च और भरोसेमंद परफॉर्मेंस मिल सके.

Prime HB और Prime SD की एंट्री

विज्ञापन

Hyundai की इस नई टैक्सी रेंज में Prime HB (हैचबैक) और Prime SD (सेडान) को शामिल किया गया है. दोनों मॉडल्स को खास कमर्शियल इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया गया है. कंपनी का फोकस उन लोगों पर है जिनकी रोजी-रोटी गाड़ी की अपटाइम, कम मेंटेनेंस और बेहतर माइलेज पर निर्भर करती है.

दमदार और भरोसेमंद इंजन

Prime HB और Prime SD दोनों में Hyundai का proven 1.2 लीटर Kappa 4-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो पेट्रोल और CNG ऑप्शन के साथ आता है. CNG की वजह से ऑपरेटिंग कॉस्ट कम होती है और प्रति किलोमीटर कमाई बढ़ती है, जो टैक्सी ऑपरेटर्स के लिए सबसे बड़ा फायदा है.

विज्ञापन

कीमत और बुकिंग डिटेल

Hyundai Prime HB की शुरुआती कीमत 5,99,900 रुपये और Prime SD की शुरुआती कीमत 6,89,900 रुपये रखी गई है. इन दोनों गाड़ियों की बुकिंग देशभर के सभी Hyundai डीलरशिप पर 5,000 रुपये देकर की जा सकती है, जिससे छोटे और नए टैक्सी ऑपरेटर्स के लिए भी एंट्री आसान हो जाती है.

विज्ञापन

सेफ्टी और कंफर्ट फीचर्स की भरमार

Hyundai ने Prime Taxi Range में सेफ्टी और कंफर्ट से कोई समझौता नहीं किया है. इन गाड़ियों में 6 एयरबैग्स, रियर AC वेंट्स, इलेक्ट्रिक ORVMs, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, फ्रंट और रियर पावर विंडोज, रियर पार्किंग सेंसर, सेंट्रल लॉकिंग और रियर डिफॉगर जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो ड्राइवर और सवारी दोनों के लिए सफर को सुरक्षित और आरामदायक बनाते हैं.

विज्ञापन

कमर्शियल इस्तेमाल के लिए खास फीचर्स

Prime Taxi Range में कंपनी फिटेड स्पीड लिमिटिंग फंक्शन दिया गया है, जो 80 किमी प्रति घंटे की लिमिट पर काम करता है. इसके अलावा 3-पॉइंट सीट बेल्ट, इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल और एडजस्टेबल हेडरेस्ट जैसे फीचर्स इसे कमर्शियल सेफ्टी मानकों के अनुरूप बनाते हैं.

विज्ञापन

बेहतर माइलेज, ज्यादा मुनाफा

Hyundai Prime SD का माइलेज 28.40 किमी प्रति किलो CNG और Prime HB का माइलेज 27.32 किमी प्रति किलो CNG बताया गया है. यह माइलेज टैक्सी ड्राइवर्स के लिए बड़ी राहत है, क्योंकि इससे ईंधन खर्च कम होता है और रोजाना की कमाई बढ़ती है.

विज्ञापन

लंबी वारंटी और कम मेंटेनेंस खर्च

Hyundai ने हाई रनिंग वाली गाड़ियों के लिए 4th और 5th ईयर की स्पेशल एक्सटेंडेड वारंटी दी है, जो 1,80,000 किलोमीटर तक कवर करती है. कंपनी का दावा है कि इसका मेंटेनेंस खर्च लगभग 47 पैसे प्रति किलोमीटर रहेगा, जिससे कुल ओनरशिप कॉस्ट काफी कम हो जाती है.

विज्ञापन

फाइनेंस और सर्विस नेटवर्क का फायदा

Prime Taxi Range के साथ Hyundai 72 महीने तक की फाइनेंस सुविधा भी दे रही है, जिससे EMI का बोझ कम पड़ता है. इसके अलावा देशभर में फैला Hyundai का मजबूत सर्विस नेटवर्क, ट्रेंड फ्लीट केयर एडवाइजर और तेज सर्विस सपोर्ट टैक्सी ऑपरेटर्स को बिना रुकावट काम करने में मदद करेगा.

विज्ञापन

Hyundai का कहना है कि Prime HB और Prime SD के जरिए कंपनी कमर्शियल मोबिलिटी सेगमेंट में भरोसे, कम खर्च और बेहतर कमाई का नया विकल्प देना चाहती है. यह लॉन्च टैक्सी ड्राइवर्स और फ्लीट मालिकों के लिए एक मजबूत और लंबे समय तक फायदेमंद सौदा साबित हो सकता है.

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ