---विज्ञापन---

नए साल पर झटका! Hyundai कारों पर बड़ा अपडेट, खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बात

अगर आप 2026 में Hyundai कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है. Hyundai Motor India ने 1 जनवरी 2026 से अपनी गाड़ियों की कीमतें बढ़ाने का ऐलान कर दिया है.

---विज्ञापन---

Hyundai Car Price Hike: अगर आप नए साल में Hyundai की कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है. Hyundai Motor India ने साफ कर दिया है कि 1 जनवरी 2026 से उसकी गाड़ियों की कीमतें बढ़ने वाली हैं. कंपनी के मुताबिक यह बढ़ोतरी औसतन 0.6 प्रतिशत तक होगी और इसका असर लगभग सभी मॉडलों पर पड़ेगा. 

क्यों बढ़ रही हैं Hyundai कारों की कीमतें

---विज्ञापन---

Hyundai ने कीमत बढ़ाने की वजह साफ तौर पर बताई है. कंपनी का कहना है कि पिछले कुछ महीनों में कीमती धातुओं की लागत और अन्य इनपुट कॉस्ट में तेज इजाफा हुआ है. लगातार बढ़ती लागत को पूरी तरह खुद वहन करना कंपनी के लिए संभव नहीं रहा, इसलिए मजबूरी में इसका कुछ बोझ ग्राहकों तक पहुंचाया जा रहा है. हालांकि Hyundai का दावा है कि उसने कीमतें बढ़ाने से पहले लागत को नियंत्रित करने की पूरी कोशिश की.

कितनी बढ़ेंगी कीमतें

---विज्ञापन---

कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, Hyundai कारों की कीमतों में औसतन 0.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी. यह बढ़ी हुई कीमतें 1 जनवरी 2026 से लागू होंगी. सभी मॉडलों पर यह असर वेटेड एवरेज के आधार पर पड़ेगा. फिलहाल किसी एक खास मॉडल की नई कीमत का खुलासा नहीं किया गया है.

कौन-कौन से मॉडल होंगे महंगे

---विज्ञापन---

Hyundai भारत में एंट्री लेवल कारों से लेकर प्रीमियम और इलेक्ट्रिक SUV तक बेचती है. इसमें ग्रैंड i10, ऑरा, एक्सटर, वेन्यू, क्रेटा, वरना, अल्काजार, टुक्सन और इलेक्ट्रिक SUV आयोनिक 5 शामिल हैं. माना जा रहा है कि 1 जनवरी 2026 से इन सभी मॉडलों की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.

सिर्फ Hyundai ही नहीं, बाकी कंपनियां भी बढ़ाएंगी दाम

---विज्ञापन---

Hyundai अकेली कार कंपनी नहीं है जो नए साल में कीमतें बढ़ाने जा रही है. 2026 की शुरुआत के साथ रेनो, निसान, मर्सिडीज-बेंज, BMW और JSW MG मोटर इंडिया भी अपनी गाड़ियों की कीमतों में इजाफा करने की तैयारी में हैं. इसका मतलब साफ है कि आने वाले समय में नई कार खरीदना पहले से ज्यादा महंगा हो सकता है.

ये भी पढ़ें- 2025 में Hyundai का जलवा, हर दिन 550 लोगों ने खरीदी ये SUV, 10 साल बाद भी नंबर-1 

---विज्ञापन---

First published on: Jan 01, 2026 10:36 AM

End of Article

About the Author

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola