---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

FASTag यूजर्स के लिए खुशखबरी, नए साल पर सरकार से मिली राहत, खत्म होगी ये बड़ी परेशानी

FASTag लेने वालों के लिए नए साल पर बड़ी राहत मिली है. सरकार ने 1 फरवरी 2026 से नई गाड़ियों के FASTag के लिए KYC की अनिवार्यता खत्म करने का फैसला किया है. अब RC और VAHAN पोर्टल के जरिए ही वेरिफिकेशन होगा, जिससे एक्टिवेशन के बाद होने वाली झंझट पूरी तरह खत्म हो जाएगी.

---खबर नीचे जारी है---

FASTag new rule: नए साल की शुरुआत के साथ ही केंद्र सरकार ने आम वाहन चालकों को बड़ी राहत देने वाला फैसला किया है. हाईवे पर सफर करने वालों के लिए सबसे ज्यादा जरूरी FASTag को लेकर लंबे समय से चली आ रही KYC की झंझट अब खत्म होने जा रही है. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने ऐलान किया है कि 1 फरवरी 2026 से नई गाड़ियों के FASTag जारी करने की प्रक्रिया पहले से कहीं ज्यादा आसान और पारदर्शी हो जाएगी.

अब तक FASTag में क्यों होती थी दिक्कत

---खबर नीचे जारी है---

अब तक जब भी कोई व्यक्ति नई गाड़ी के लिए FASTag लेता था, तो उसे KYC से जुड़ी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता था. कभी डॉक्यूमेंट सही होने के बावजूद वेरिफिकेशन अटक जाता था, तो कभी गलत जानकारी के नाम पर FASTag ब्लॉक कर दिया जाता था. कई बार एक्टिवेशन के बाद भी बार-बार नोटिस और मैसेज आने से लोग परेशान हो जाते थे.

सरकार ने हटाई KYC की अनिवार्यता

---खबर नीचे जारी है---

इन दिक्कतों को देखते हुए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. अब नई गाड़ियों के FASTag के लिए अलग से Know Your Vehicle (KYV) यानी KYC कराने की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है. FASTag जारी करते समय गाड़ी का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) पहले ही जांच लिया जाएगा और सारी जानकारी एक ही बार में वेरिफाई हो जाएगी. इससे लोगों को बार-बार प्रक्रिया से गुजरने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

पुराने FASTag यूजर्स को क्या करना होगा

---खबर नीचे जारी है---

जिन वाहनों में पहले से FASTag लगा हुआ है, उनके लिए भी राहत की खबर है. ऐसे वाहन चालकों को दोबारा किसी तरह की KYC या KYV कराने की जरूरत नहीं होगी. जब तक कोई शिकायत या गड़बड़ी सामने नहीं आती, तब तक सब कुछ पहले की तरह चलता रहेगा.

किन मामलों में होगी दोबारा जांच

---खबर नीचे जारी है---

हालांकि, कुछ खास परिस्थितियों में जांच जरूरी हो सकती है. अगर FASTag गलत तरीके से जारी हुआ हो, गलत वाहन पर लगा हो या उसके दुरुपयोग की शिकायत मिलती है, तभी KYV की जरूरत पड़ेगी. बिना किसी शिकायत के मौजूदा FASTag धारकों को किसी तरह की प्रक्रिया से नहीं गुजरना होगा.

VAHAN पोर्टल से होगी गाड़ी की पूरी जांच

---खबर नीचे जारी है---

नए नियमों के तहत अब FASTag को एक्टिवेट करने से पहले बैंकों को गाड़ी की पूरी जानकारी VAHAN पोर्टल से वेरिफाई करनी होगी. जब तक VAHAN डेटाबेस से वाहन की डिटेल्स कन्फर्म नहीं हो जातीं, FASTag एक्टिवेट नहीं किया जाएगा. जहां VAHAN पर जानकारी उपलब्ध नहीं होगी, वहां बैंक को रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) के आधार पर जांच करनी होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी उसी बैंक की होगी.

अब कब मिलेगा FASTag एक्टिवेशन

---खबर नीचे जारी है---

संशोधित नियमों के मुताबिक, FASTag का एक्टिवेशन तभी होगा जब गाड़ी की सभी डिटेल्स पहले ही वेरिफाई हो जाएंगी. पहले की तरह एक्टिवेशन के बाद जांच करने की व्यवस्था अब पूरी तरह बंद कर दी गई है. इससे बाद में होने वाली परेशानियों से लोगों को छुटकारा मिलेगा.

सरकार का क्या कहना है

---खबर नीचे जारी है---

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय का कहना है कि यह सुधार लाखों सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए बड़ी राहत साबित होगा. वैध डॉक्यूमेंट होने के बावजूद FASTag से जुड़ी देरी और असुविधा अब खत्म होगी. साथ ही, इस फैसले से फर्जी और गलत FASTag पर भी रोक लगेगी और पूरा सिस्टम ज्यादा साफ, पारदर्शी और भरोसेमंद बनेगा.

ये भी पढ़ें- New Kia Seltos की प्राइस से उठा पर्दा, देखें हर वेरिएंट की कीमत, कौन-सा आपके बजट के लिए फिट?

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Jan 02, 2026 09:45 AM

End of Article

About the Author

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। पत्रकारिता में 6 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। पत्रकारिता में 6 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola