Honda 6G vs 7G: कौन है माइलेज का राजा? कीमत, फीचर्स में क्या है अंतर, यहां जानें सब कुछ
Edited By Amit Kasana

Honda 6G vs 7G
Edited By Amit Kasana

Honda 6G vs 7G
Honda 6G vs 7G: होंडा के स्कूटर भारतीय बाजार में अपनी अलग ही पहचान रखते है। आगामी मई माह में Honda का 7G स्कूटर लॉन्च होने वाला है। इन दोनों में से किस स्कूटर की माइलेज बेहतर है। कंपनी ने क्या नया फीचर्स Honda 7G में एड ऑन किया है। स्कूटर लेने से पहले आपके लिए यह जानना बेहद जरूरी है।
हाल ही में कंपनी ने अपने Honda Activa 6G का H-Smart वर्जन लॉन्च किया है। इस स्कूटर में 109.51 cc का दमदार पेट्रोल इंजन है। जो 7.84 PS की पावर और 8.90 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह 50 kmpl का माइलेज देता है। स्कूटर में स्मार्ट Key, एंटी theft अलार्म आदि फीचर्स हैं। इसमें ड्रम ब्रेक और ट्यूबलेस टायर हैं। स्कूटर शुरूआती कीमत 80,537 रुपये एक्स शोरुम पर बाजार में उपलब्ध है।

Honda Activa 6G H-Smart
वहीं, Honda Activa 7G May 2023 में लॉन्च होगा। यह शुरूआती कीमत 80,000 एक्स शोरुम प्राइस में बाजार में मिलने का अनुमान है। इसमें 110cc का पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। यह छह कलर ऑप्शन ब्यू, रेड, येलो, ब्लैक आदि में उपलब्ध होगा। इसका इंजन 7.6bhp की पावर क्षमता रखता है जो 8.8Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। 50 kmpl इसकी टॉप स्पीड होगी। इसका फ्यूल टैंक 5.3 litres का मिलेगा जो बिना रुके 250 km तक चलेगा।
अभी पढ़ें – टेक – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: