G-20 Summit: विदेशी मेहमानों की सवारी बनेंगी यह खास गाड़ियां, ड्राइवर ने सुन ली बात, तो आपको मिलेगा अलर्ट

G-20 Summit limousine bullet proof car

G-20 Summit limousine bullet proof car

विज्ञापन

G-20 Summit: एनसीआर के दिल्ली और गौतमबुद्धनगर में जी-20 समिट की बैठक होंगी। इस सम्मेलन में विदेशी डेलीगेट्स शिरकत करेंगे जिनकी सुरक्षा इंडियन सुरक्षा एजेंसियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। हालांकि बाहर से आने वाले इन गणमान्य लोगों के साथ उनके सुरक्षा सलाहकार और सुरक्षा एजेंसी के लोग भी रहेंगे।

बुलेट फ्रूफ होंगी यह लग्जरी गाड़ियां  

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक G-20 Summit में आने वाले इन विदेशी डेलीगेट्स के आवागमन और सुरक्षा के लिए 20 बुलेट प्रूफ limousine कार लीज पर ली गई हैं। हालांकि सुरक्षा कारणों से इन कारों के बारे में अधिक डिटेल शेयर नहीं की गई है। यह सभी कार बुलेट फ्रूफ होंगी और इनमें किसी थ्री स्टार होटल की तरह तमाम लग्जरी सुविधाएं मिलेंगे।

विज्ञापन
G-20 Summit limousine bullet proof

G-20 Summit limousine bullet proof

मिलते हैं यह स्पेशन फीचर्स

आइए आपको G-20 Summit के लिए मंगवाई गई इन खास limousine गाड़ी के फीचर्स के बारे में बताते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इन गाड़ियों में स्पेश सेफ्टी फीचर्स जैसे फिट सीट बेल्ट, ड्राइवर और पीछे बैठे सवारियों के बीच विभाजन दीवार, टक्कर-पूर्व ब्रेक जैसे एडवांस फीचर्स होते हैं।

कैमिकल और मिसाइल अटैक से होगी बचाव 

G-20 Summit के लिए इस्तेमाल होने वाली limousine गाड़ी में एडाप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, लेन-कीप असिस्ट और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर का फीचर मिलेगा। यह बुलेटप्रूफ लिमोजिन कार हैं, जो अंदर बैठे लोगों को कैमिकल अटैक, मिसाइल अटैक और गोली की मार से बचाएंगी।

विज्ञापन
G-20 Summit limousine bullet proof

G-20 Summit limousine bullet proof

बुलाए गए हैं खास ड्राइवर 

बता दें ऐसी कारों में कार की बॉडी और शीशे दोनों बुलेट फ्रूफ होते हैं। इसके लिए सुरक्षा एजेंसियों से ही पेशेवर ड्राइवर और सुरक्षाकर्मी रखते हैं। इस हाई क्लास कार में अंदर बैठे यात्रियों के लिए जलपान के लिए काउंटर बने होते हैं। जिससे रास्ते में जरूरत के हिसाब से लोग पेय पदार्थ का आनंद ले सकेंगे।

विज्ञापन

limousine में यह सुविधा भी मिलती हैं

• स्टीरियो सिस्टम एम्पलीफायर, यात्री संगीत का आनंद ले सकते हैं

• टीवी और वीडियो सिस्टम, इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ वीडियो सिस्टम, फ्लैट-स्क्रीन टेलीविजन सेट और एलसीडी स्क्रीन जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं

विज्ञापन

• इंटरकॉम सुविधा, चूंकि कार दो हिस्सों में बंटी होती है तो सवारियों को चालक से बात करने के लिए इंटरकॉम दिया जाता है

• ऑटोमैटिक ऑन/ऑफ स्विच और एक चेतावनी एलईडी लाइट मिलती है जो आपको सूचित करेगी कि आप जोर से बोल रहे हैं और आपकी बातचीत अगले केबीन में सुनी जा रही है।

विज्ञापन

• अतिरिक्त मल्टीमीडिया सुविधाएं, जैसे मोबाइल और लैपटॉप चार्जर, टिंटेड विंडोज, क्लाइमेट कंट्रोल और ऑटो एयर कंडीशनिंग

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ