सिंगल चार्ज में चलता है 240 KM, इस EV स्कूटर की कीमत बस इतनी सी
Edited By Amit Kasana

iVoomi S1
Edited By Amit Kasana

iVoomi S1
EV scooter: भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। इसी कड़ी में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता कंपनी iVoomi Energy ने अपना दमदार स्कूटर iVoomi S1 बाजार में उतारा है। इस स्कूटर की कीमत 70 हजार से भी कम है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Activa से भी सस्ता यह इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज में 240 KM तक की रेंज देता है। इसकी टॉप स्पीड 57 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसकी बैटरी मात्र 2 घंटे में 50 फीसदी तक चार्ज हो जाती है। इसकी कीमत मात्र 69,999 रुपये (एक्स शोरुम) से शुरू होती है।

iVoomi S1
इस ईवी स्कूटर में स्वैपेबल बैटरी मिलेगी। यानि जरूरत पड़ने पर आप रास्ते में किसी स्वैपेबल स्टेशन पर इसे आसानी से बदल सकते हैं। वहीं, 4 घंटे में बैटरी को 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है और 5 घंटे में इसकी बैटरी फुल चार्ज हो जाएगी।
स्कूटर में तीन राइडिंग मोड्स – ईको, राइडर और स्पोर्ट हैं। इसमें पीकॉक ब्लू, नाइट मैरून और डस्की ब्लैक कलर कलर ऑप्शन हैं। स्कूटर में सभी आधुनिक सुविधा जैसे जीपीएस ट्रैकर, मॉनिटरिंग सिस्टम, फाइंड माय राइड दिए जा रहें हैं।
और पढ़िए –Mahindra Thar RWD: फुली लोडेड और एडवांस फीचर्स, इस Thar की कीमत 10 लाख से भी कम, जानें फीचर्स
स्कूटर में 4.2 kWh की ट्विन बैटरी पैक है। जो 2.5 kW मोटर से लैस है। iVoomi Energy S1 80, S1 100, S1 240 वेरिएंट्स में उपलब्ध है। जानकारी के मुताबिक iVoomi S1 240 इलेक्ट्रिक स्कूटर टॉप-स्पेक वर्जन है और 240 किमी रेंज दे सकता है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: