Electric Car In India: Tata की इस कार का आएगा EV वर्जन, यहां जानें इसके बारे में सब कुछ
Edited By Amit Kasana

tata nano
Edited By Amit Kasana

tata nano
Tata Motors: टाटा मोटर्स अपनी सबसे कम कीमत की कार नैनो का ईवी वर्जन लॉन्च (tata nano ev) करने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसकी पूरी तैयारी कर ली है। संभावना है कि जनवरी 2023 में हाने वाले ऑटो एक्सो में (auto expo 2023) इसकी झलक देने को मिल सकती है। अनुमान है कि पेट्रोल नैनो की तरह यह नैनो भी ईवी कारो में सबसे सस्ती होगी। हालांकि कंपनी ने अभी इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में अधिक खुलासा नहीं किया है।
भारतीय बाजार में साल 2008 में नैनो लॉन्च की गई थी। कंपनी की उम्मीद के मुताबिक इसे सफलता नहीं मिलने पर दस साल बाद साल 2018 में इसका प्रॉडक्शन बंद कर दिया गया। अब जब मार्केट में इलेक्ट्रिक कारों का बूम है तो कंपनी फिर अपने सबसे बजट कार नैनो का इलेक्ट्रिक संस्करण को भारतीय बाजारों में उतारने की योजना बना रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑटोमोटिव डिजाइन विशेषज्ञ प्रत्यूष राउत ने नैनो ईवी के लिए एक कॉन्सेप्ट लुक तैयार किया है। बताया जा रहा है कि यह अपने पूर्व आकार से थोड़ी बड़ी होगी। इसके अलावा नैनो ईवी में बड़ा डेटाइम रनिंग लाइट (डीआरएल) और कॉम्पैक्ट हेडलैंप हो सकता है। एम्बेलिश्ड साइड पैनल के अलावा बम्पर सेक्शन में स्माइली इफेक्ट हो सकता है। रार के दरवाजे में सी-पिलर पर हैंडल होंगे। व्हील्स को कॉर्नर पर प्लेस किया गया है जिसका मतलब है लंबा व्हीलबेस और पहले से अधिक जगहदार इंटीरियर।
और पढ़िए –Tata Tiago EV की यह खासियतें इसे बना रही स्पेशल, जानें इस सस्ती इलेक्ट्रिक कार के दमदार फीचर्स
नैनो इलेक्ट्रिक की शुरुआत के साथ, कार निर्माता माइक्रो-ईवी सेगमेंट में फर्स्ट-मूवर एडवांटेज हासिल करने की कोशिश कर सकता है। भारत में इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में एंट्री-लेवल हैचबैक का दबदबा है। इससे पहले चूंकि Tata Nexon, Tigor और Tiago अपने इलेक्ट्रिक अवतार में सफल रही हैं। नैनो ईवी ईवी बाजार में पूंजी लगाने के लिए टाटा मोटर्स की रणनीति का हिस्सा हो सकती है। कंपनी इस साल पंच का इलेक्ट्रिक वर्जन भी लॉन्च करने की योजना बना रही है। इसे भी जनवरी 2023 ऑटो एक्सो में पेश किया जाएगा।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: