Delhi News: 80 हजार सरकारी गाड़ियां समेत 53 लाख वाहनों का रजिस्ट्रेशन रद्द
Edited By Amit Kasana

file photo
Edited By Amit Kasana

file photo
Delhi News: दिल्ली सरकार राजधानी में 27 मार्च तक करीब 53.41 लाख वाहनों का रजिस्ट्रेशन रद्द कर चुकी है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) और उच्चतम न्यायालय सुप्रीम कोर्ट के पिछले साल के आदेश के बाद यह निर्णय लिया गया है।
जिन वाहनों का रजिस्ट्रेशन रद्द किया गया है उनमें तकरीबन 80000 सरकारी गाड़ियां भी शामिल हैं। दरअसल, नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल और सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल सरकार को 15 साल पुराने पेट्रोल और 10 साल पुराने डीजल वाहनों का पंजीकरण रद्द करने का निर्देश दिया था।
दिल्ली ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने खत्म हो चुके पेट्रोल व डीजल वाहनों को डी-रजिस्टर्ड करने के लिए अभियान चलाया। जिसके बाद बीते 27 मार्च तक लगभग 53.41 लाख वाहनों का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया गया है। जिन वाहनों को डी-रजिस्टर्ड किया गया है इनमें दोपहिया, ऑटो-रिक्शा, मिनी-टैंपो और ट्रक शामिल हैं।
क्षेत्र संख्या
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: