हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

सिंगल चार्ज में 115 किमी चलेगी, दिवाली पर धमाका करने आई Decathlon की इलेक्ट्रिक साइकिल, जानें कीमत

विज्ञापन
डिकैथलॉन की इलेक्ट्रिक साइकिल

Decathlon Elops LD500E: Decathlon ने Elops LD500E नाम से अपनी इलेक्ट्रिक साइकिल लॉन्च की है। दिवाली पर यह साइकिल बाजार में लोगों को लुभाने के लिए उपलब्ध है। कंपनी के मुताबिक इस इलेक्ट्रिक साइकिल की खास बात यह है कि यह सिंगल चार्ज में करीब 115 km चलती है।

कंपनी के मुताबिक हर उम्र व हाइट वाले लोगों को ध्यान में रखते हुए इसमें दो साइज बनाए गए हैं। जो S और M यानि स्मॉल और मीडियम हैं। इसके बलावा इसका वजन मात्र 23 किलोग्राम है और यह 6061 एल्युमीनियम फ्रेम के साथ बनी है।

अभी पढ़ें – 19 अक्टूबर को लॉन्च होगी टीवीएस की धमाकेदार बाइक, ये हो सकती है कीमत और फीचर

विज्ञापन

इस इलेक्ट्रिक साइकिल की कुल 250W की क्षमता की मोटर लगी है। जो इसे धमदार परफोमेंस देने के लिए मजबूत बनाती है। इसकी कीमत की बात करें तो यह करीब 1.32 लाख रुपये की पड़ेगी। इसमें साइकिल की तरह पैडल भी होंगे। आप चाहे तो इसे पैडल मारकर भी चला सकते हैं।

यह इलेक्ट्रिक साइकिल 1.55 से 1.74 मीटर लंबे राइडर्स के लिए गजब का आरामदायक सफर प्रदान करती है। इसे लंबी राइडिंग के लिए बनाया गया है।इसके हैंडलबार पर एक LCD डिस्प्ले भी मिलता है, जो स्पीड और बैटरी स्टेटस जैसे जरूरी डिटेल्स दिखाता है। इसके अलावा, इसमें तीन पावर लेवल या वॉक असिस्टेंस मोड शामिल है, जिन्हें राइडर डिस्प्ले से ही चुन सकता है।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – बाजार में आ गया इस शानदार कार का एंट्री लेवल वेरिएंट, कम दाम में लाजवाब परफॉर्मेंस

इलेक्ट्रिक साइकिल में 504Wh का बैटरी पैक दिया गया है, जिसे करीब 7 घंटे में पूरी तरह से चार्ज किया जा सकता है। इसमें 250W क्षमता की मोटर मिलती है, जो 1×8 स्पीड ट्रांसमिशन और बॉटम ब्रैकेट और टॉर्क सेंसर से लैस हैष। यह मोटर 45 Nm तक की पावर जनरेट कर सकती है।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ  पढ़ें 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola