MG ZS EV Excite Launch: बाजार में आ गया इस शानदार कार का एंट्री लेवल वेरिएंट, कम दाम में लाजवाब परफॉर्मेंस

MG

MG

MG ZS EV Excite Launch: ब्रिटिश कार निर्माता कंपनी एमजी ने बाजार में जेडएस इलेक्ट्रिक एसयूवी का एंट्री लेवल एक्साइट वेरिएंट पेश किया है। कंपनी ने इस कार की बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। जेडएस ईवी एक्साइट की कीमत 22.58 लाख रुपये है। यह एक्स-शोरूम कीमत है। कंपनी ने इस एक्सक्लूसिव वेरिएंट को डुअल टोन इंटीरियर में पेश किया है। डुअल टोन इंटीरियर वाले एक्सक्लूसिव वेरिएंट की कीमत 26.60 लाख रुपये रखी गई है।

ZS EV एक्सक्लूसिव कार ब्लैक और आइवरी डुअल टोन इंटीरियर में पेश की गई है। इस बीच कंपनी इस कार के सिंगल टोन वेरिएंट की बिक्री भी जारी रखेगी। नए एक्सक्लूसिव वेरिएंट में आई-स्मार्ट फीचर्स, डुअल-पैन पैनोरमिक सनरूफ और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। नई आई-स्मार्ट सुविधाओं में फर्मवेयर ओवर-द-एयर (एफओटीए) अपडेट, पार्क+ नेटिव ऐप, मैपमाईइंडिया ऑनलाइन नेविगेशन, डिस्कवर ऐप और लाइव मौसम अपडेट शामिल हैं।

हाई-टेक सुविधाओं से भरपूर

इस कार में कनेक्टेड कार फीचर्स, 360 डिग्री कैमरा, हिल डिसेंट कंट्रोल, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स दिए गए हैं। इस कार में कंपनी की ओर से 75 से ज्यादा कनेक्टेड कार फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही इसमें 10.1 इंच का एचडी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एम्बेडेड एलसीडी स्क्रीन, हिल डिसेंट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलेंगे।

बैटरी, रेंज और टॉप स्पीड

MG ZS एक्साइट में 50.3kWh की बैटरी क्षमता दी गई है। G 176 bhp की पावर और 280 Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकता है। एक बार बैटरी फुल चार्ज होने पर यह कार 461 किलोमीटर तक चलती है। यह कार 8.5 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।

MG Motor लॉन्च करेगी किफायती इलेक्ट्रिक कार

MG Motor India भारत में एक किफायती इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी की इस कार को अगले साल की दूसरी तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है। इस कार की कीमत 12 से 16 लाख रुपये के बीच होगी। भारत में इस समय इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग बढ़ रही है। दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग भी अधिक है। फिर तिपहिया और चौपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग है। देश में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के चलते लोगों का रुझान इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ ज्यादा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ