Auto news: भारतीय बाजार में जल्द ही TVS Apache RR 310 लॉन्च हो सकती है। इस 313cc की पावरफुल बाइक का युवा लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन वहीं, Bajaj Auto ने अपनी Pulsar 220F को फिर से लॉन्च की है। जिसने युवाओं की दिलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं।

विज्ञापन

दमदार परफॉर्मेंस देगी यह बाइक

सड़क पर Pulsar 220F दमदार परफॉर्मेंस देती हैं। युवाओं में इसकी दिवानगी रह चुकी है। उधर, TVS Apache RR 310 से भी युवाओं को बड़ी उम्मीदें हैं। अब बाइक राइडर्स इन दोनों बाइकों को लेकर कंफ्यूजन में हैं। इनमें से कौन सी बाइक खरीदें इसे लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। आइए आपको दोनों बाइक की खासियत बतातें हैं। जिससे आप तय कर सकें की आपके लिए कौन सी बाइक बेहतर विकल्प साबित होगी।

विज्ञापन

TVS Apache RR 310

विज्ञापन

TVS Apache RR 310 naked streetfighter

इस बाइक को BMW Motorrad ने डेवलप किया है। जिससे बाइक पर BMW का बैच देखने को मिलेगा। बाइक में सिंगल-सिलेंडर के साथ 33.5 BHP की क्षमता 27.3 Nm का टॉर्क पैदा करने वाला दमदार इंजन है। बाइक में 158 किमी प्रतिघंटा की टॉप स्पीड है। इसमें स्पोर्टी एलईडी हेडलैंप, स्लिपर क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। TVS Apache RTR 310 की कीमत 2.45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) होने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bajaj Pulsar 220F

कंपनी पिछले साल बंद की इस बाइक को फिर से लॉन्च किया है। इस बार बाइक को नए ट्रेंड के हिसाब से नए फीचर्स दिए गए हैं। बाइक की कीमत 1.39 से 1.60 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसमें BS6 फेज-2 इंजन है। बाइक में फ्यूल इंजेक्टेड इंजन दिया गया। है। जो 20.9hp की पावर और 18.5Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। बाइक 8,500 rpm का आउटपुट देती है। इसमें पांच स्पीड ट्रांसमिशन है। बाइक में टेलीस्कोपिक फ्रंट forks और ट्वीन साइडिड शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं। बाइक में दमदार 280mm के फ्रंट डिस्क ब्रेक और 230mm के रियर डिस्क ब्रेक हैं। बाइक में 17 इंच के बड़े टायर दिए गए हैं। इसके अलावा प्रोजेक्टर हैंडलेंप, ब्लैक एलॉय, हैलोजन टर्न इंडिकेटर आदि आधुनिक फीचर्स हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ