---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

दबाकर बिक रही Volkswagen की यह कार Creta और Seltos को देती है टक्कर

Volkswagen Taigun हाई पावर कार है, इसमें तेज रफ्तार के लिए 250 Nm का टॉर्क जनरेट होता है। कंपनी अपनी इस कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन ऑफर कर रही है। कार की लंबाई 4221 mm की है।

---विज्ञापन---

Volkswagen Taigun high sale april 2024: फॉक्सवैगन अपनी गाड़ियों में सॉलिड बिल्ड क्वालिटी और हाई क्लास लग्जरी फीचर्स देता है। कंपनी ने अप्रैल 2024 में कुल 3049 यूनिट्स गाड़ियों की सेल की है। जिसमें से 1758 यूनिट्स Volkswagen Taigun की बिक्री हुई है। यह कार मैक्सिमम 1498 cc इंजन पावर के साथ आती है, फिलहाल इसमें सीएनजी इंजन अवेलेबल नहीं है। Taigun अपने सगमेंट में Hyundai Creta, Maruti Suzuki Vitara और Kia Seltos को टक्कर देती है।

View this post on Instagram

---विज्ञापन---

A post shared by Volkswagen India (@volkswagen_india)

---विज्ञापन---

कार में 213 kmph की टॉप स्पीड

Volkswagen Taigun हाई पावर कार है, इसमें तेज रफ्तार के लिए 250 Nm का टॉर्क जनरेट होता है। कंपनी अपनी इस कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन ऑफर कर रही है। कार की लंबाई 4221 mm की है, वहीं, इसमें 188 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है। यह 5 सीटर कार सड़क पर 213 kmph की टॉप स्पीड देती है। इस कार में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इलेक्ट्रिक सनरूफ जैसे हाई क्लास फीचर्स दिए गए हैं।

---विज्ञापन---

Volkswagen Taigun में आते हैं ये स्मार्ट फीचर्स

  • 16 इंच के अलॉय व्हील
  • कार में 9 कलर ऑप्शन मिलते हैं।
  • 10.25-इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट
  • कार में एलईडी हेडलाइट और डीआरएल आते हैं।
  • कार में एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी ।
  • इसमें 6 और 7 स्पीड दो गियरबॉक्स है।
  • वायरलेस चार्जर और ऑटो एसी
  • Taigun को Global NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिली हुई है।

जबरदस्त लुक और हाई स्पीड

यह कार शुरुआती कीमत 11.69 लाख रुपये एक्स शोरूम में आती है। इसमें 999सीसी इंजन पावर का भी ऑप्शन है। कार की चौड़ाई 1760 mm की है। कंपनी का दावा है कि यह कॉम्पैक्ट एसयूवी कार 19.87 kmpl तक माइलेज देती है। कार में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम दिया गया है। यह हाई स्पीड कार है।

ये भी पढ़ें: सिर्फ 57 मिनट में होती है चार्ज, सिंगल चार्ज पर 320 Km की रेंज, यह है Citroen की सस्ती इलेक्ट्रिक कार

---विज्ञापन---
First published on: May 19, 2024 04:42 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola