Citroen eC3 Launch: महज 6 सेकंड में हवा से बातें करेगी यह कार, सिंगल चार्ज में देगी 320 KM की रेंज, जानें कीमत
Edited By Amit Kasana

फाइल फोटो
Edited By Amit Kasana

फाइल फोटो
Citroen eC3 Launch: Citroen India ने सोमवार को अपनी पहली EV हैचबैक कार Citroen eC3 लॉन्च कर दी है। यह इलेक्ट्रिक कार महज 6.8 सेकंड में 0 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ लेती है। वहीं, Citroen eC3 एक बार में फुल चार्ज होने पर 320 KM तक चलती है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Citroen India ऑफिशियल वेबसाइट और आधिकारिक डीलरों पर Citroen eC3 की बुकिंग ले रही है। ग्राहक मात्र 25 हजार रुपये का देकर इसकी बुकिंग करवा सकते हैं। बाकी की रकम लोन पर कम ब्याज दर देने की सुविधा है। अपने नजदीकी डीलर कर पता आप ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं।

citroen ec3 launch
Citroen eC3 इलेक्ट्रिक कार में दो वेरिएंट Live और Feel मार्केट में उतारे गए हैं। कार 11.50 लाख रुपये की शुरुआती कीमत (एक्स शोरूम, दिल्ली) में मिल रही है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट Feel (Dual tone Vibe pack) 12.43 lakh रुपये में उपलब्ध है। कार दो कलर ऑप्शन Vibe pack और Dual tone Vibe pac में उपलब्ध है।
Citroen eC3 में कंपनी ने 29.2 kWh क्षमता वाली दमदार बैटरी पैक दिया है। इसकी फ्रंट माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर 56 बीएचपी की पावर जनरेट करती है। इसके अलावा बैटरी 143 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करती है।
कार में 3.3kW का ऑनबोर्ड एसी चार्जर है। इसमें डीसी फास्ट चार्जर का ऑप्शन भी है। फुल चार्ज होने में बैटरी 10.5 घंटे लेगी। वहीं, फास्ट चार्जर से 57 मिनट में 80% बैटरी चार्ज हो सकती है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: