212 kmph की टॉप स्पीड देती है Kawasaki की यह बाइक, 17 इंच के व्हील, जानें कीमत

Kawasaki Z650 में एलसीडी इंस्ट्रुमेंट क्लस्टर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और ड्यूल-चैनल एबीएस जैसे हाई क्लास फीचर्स मिलते हैं। यह बाइक 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आती है, इसमें 6 स्पीड गियरबॉक्स और सेफ्टी के लिए डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।

Kawasaki Z650

Kawasaki Z650

Kawasaki Z650 high speed bike: बाजार में हाई स्पीड रेसर लुक बाइक्स का अलग ही ग्राहक वर्ग है। यह बाइक स्टाइलिश लुक के साथ जबरदस्त इंजन पावर के साथ आती हैं। बाजार में ऐसी ही एक बाइक है Kawasaki Z650. यह बाइक हाई पावर 649cc के इंजन के साथ ऑफर की जा रही है। Kawasaki की इस बाइक में हाई पावर के लिए 67.31 बीएचपी की पावर और 64 एनएम का टॉर्क मिलता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

790 मिमी की सीट हाइट

बाइक में हाई पिकअप के लिए 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। इसमें लंबी दूरी के सफर के लिए 15 लीटर का फ्यूल टैंक आता है। बाइक में 191 किलोग्राम का वजन है, सड़क पर तेज स्पीड में इसे कंट्रोल करना आसान है। बाइक में 790 मिमी की सीट हाइट दी गई है, जिससे कम हाइट वाले भी इसे चला सकते हैं। इस बाइक में 212 kmph की टॉप स्पीड मिलती है। यह बाइक 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आती है।

विज्ञापन

एलसीडी इंस्ट्रुमेंट क्लस्टर

Kawasaki Z650 शुरुआती कीमत 6.65 लाख रुपये में आती है। यह रेसर लुक बाइक डैशिंग फ्रंट लुक में मिलती है। Z650 में एलसीडी इंस्ट्रुमेंट क्लस्टर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और ड्यूल-चैनल एबीएस जैसे हाई क्लास फीचर्स मिलते हैं। एबीएस से दोनों टायरों को कंट्रोल करने में मदद मिलती है, यह ब्रेकिंग सिस्टम है, जो सेंसर से चलता है। बाइक के फ्यूल टैंक पर ग्राफिक्स दिए गए हैं।

Kawasaki Z650 में आते हैं ये फीचर्स

  • बाइक में 17 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं।
  • फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में प्रीलोड-एडजस्टेबल मोनोशॉक हैं।
  • केवल 1 वैरिएंट आता है।
  • फ्रंट और रियर दोनों में डिस्क ब्रेक है।
  • आरामदायक सीट और हाई एंड रियर लुक दिया गया है।

ये भी पढ़ें: नई Maruti Swift का क्यों करें इंतजार? Tata दे रहा Swift की कीमत पर ये शानदार कार; जानें डिटेल

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ