---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

डैशिंग लुक्स और चीते सी रफ्तार, BMW की इस धांसू बाइक में मिलती है 160 kmph की टॉप स्पीड, जानें कीमत

BMW G310 RR: बीएमडब्ल्यू अपनी धाकड़ स्पोर्ट्स बाइक्स के लिए जाना जाता है। इसी कड़ी में कंपनी की एक डैशिंग बाइक्स है BMW G310 RR. इस दमदार बाइक में 312.2cc का सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 34 bhp का पावर और 27 Nm का पीक टॉर्क देता है। बाइक में एंटी लॉकिंग ब्रेकिंग […]

---विज्ञापन---

BMW G310 RR: बीएमडब्ल्यू अपनी धाकड़ स्पोर्ट्स बाइक्स के लिए जाना जाता है। इसी कड़ी में कंपनी की एक डैशिंग बाइक्स है BMW G310 RR. इस दमदार बाइक में 312.2cc का सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 34 bhp का पावर और 27 Nm का पीक टॉर्क देता है।

बाइक में एंटी लॉकिंग ब्रेकिंग सिस्टम

बीएमडब्ल्यू शुरूआती कीमत 3,54,534 लाख रुपये एक्स शोरूम में इंडिया में मिलती है। इसमें फिलहाल दो वेरिएंट और दो कलर ऑप्शन मिलते हैं। बाइक के दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इसमें एंटी लॉकिंग ब्रेकिंग सिस्टम है। बाइक की सीट हाइट 811 mm की है।

---विज्ञापन---

11 लीटर का फ्यूल टैंक 

G310 RR बाइक में कुल वजन 174 kg है और इसमें 11 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। BMW G 310 RR में 6 स्पीड ट्रांमिशन मिलता है। इसमें LED हेडलाइट, LED टर्न इंडिकेटर, टेल लाइट मिलते हैं। इसमें डिजिटल कंसोल मिलता है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

7 सेकंड में 100 kmph की रफ्तार 

बाइक महज 7.17 सेकंड में 0 to 100 kmph की रफ्तार पकड़ लेती है। खास युवाओं को ध्यान रखकर इसे बुच बॉडीवर्क पर बनाया गया है। इसमें आरामदायक सफर के लिए स्प्लिट-सीट सेटअप दिया गया है। बाइक के फ्रंट में यूएसडी टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर में एक मोनोशॉक सेटअप है। इसमें डबल चैनल ABS, 17 इंच के अलॉय व्हील मिलते हैं। बाजार में यह बाइक KTM RC 390, TVS Apache RR 310 और Kawasaki Ninja 300 को टक्कर देती है।

First published on: May 15, 2023 07:39 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola