अजब-गजब: आ गई बिना पहिए की साइकिल, चौंकिए मत, यह सच है जनाब, देखें वीडियो

Bicycle without wheels: क्या साइकिल बिना पहिए के चल सकती है?, क्या साइकिल का पहिया गोल के अलावा किसी अन्य आकार का हो सकता है? इन दोनों सवाल पर आपका जवाब यकीनन न ही होगा। लेकिन इंजीनियर और यूट्यूबर सर्गी गोर्डियेव ने व्हीललेस साइकिल बनाकर यह कर दिखाया है।व्हील बेल्ट के दो सेट लगाकर पहिए […]

---विज्ञापन---

Bicycle without wheels: क्या साइकिल बिना पहिए के चल सकती है?, क्या साइकिल का पहिया गोल के अलावा किसी अन्य आकार का हो सकता है? इन दोनों सवाल पर आपका जवाब यकीनन न ही होगा। लेकिन इंजीनियर और यूट्यूबर सर्गी गोर्डियेव ने व्हीललेस साइकिल बनाकर यह कर दिखाया है।

व्हील बेल्ट के दो सेट लगाकर पहिए बनाएं

हाल ही में यूट्यूब चैनल THE Q पर एक वीडियो अपलोड किया है। जिसमें उन्होंने व्हील बेल्ट के दो सेट लगाकर पहिए बनाएं है। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा की यह सब उन्होंने मजे के लिए किया है। यह साइकिल बेहद अट्रैक्टिव लग रही है।

ये भी पढ़ें-अजब-गजब: ‘सूरज गोल, चंदा गोल..’ लेकिन साइकिल के पहिए चौकोर, देखें वीडियो 

दूर से देखने में किसी आर्मी टैंक की तरह 

इससे पहले भी वह चौकोर पहिए की साइकिल बना चुके हैं। अपनी नई वीडियो में पहिए की जगह व्हील बेल्ट के दो सेट हैं। रेगुलर साइकिल के चेन पर टायर के छोटे-छोटे टुकड़े काटकर लगाए गए हैं। दूर से दिखने में यह किसी आर्मी टैंक के टायरों की तरह दिखते हैं। पैडल मारने पर यह आगे की तरफ जाते हैं।

 

 

वीडियो पर 12 मिलियन से अधिक व्यू

यह वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही है। अब तक इस पर 12 मिलियन से अधिक व्यू हो चुके हैं। नेटिजन्स इसे जमकर शेयर कर रहे हैं। लोग जमकर वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। उनके इस नए कारनामे को सराह रहें हैं। वीडियो पर अब तक 34 हजार से अधिक लाइक आ चुके हैं।

पहिए के अलावा सब सामान्य

इससे पहले चौकाेर साइकिल पर साइकिल के पहियों के ऊपर रबड़ चढ़ी हुई थी। जब राइडर पैंडल मारता है तो उसकी रबड़ घूमती है। जिससे यह साइकिल चलती है। साइकिल में चौकोर पहिए को छोड़ दें तो अन्य सब जैसे हैंडल, पैंडल आदि सामान्य साइकिल की तरह ही काम करता है।

(Clonazepam)

First published on: Jul 06, 2023 07:10 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें