Bajaj Platina: बाजार में एक लाख कीमत तक की मिड सेगमेंट बाइकों का बड़ा क्रेज रहता है। आंकड़ें देखें तो अक्टूबर 2023 में Hero Splendor के कुल 311031 हजार यूनिट्स बेचे गए। इसके बाद दूसरे नंबर पर Honda Shine रही। इसके कुल 163587 यूनिट्स की बिक्री हुई। किफायती कीमत वाली इन मोटरसाइकिलों में हाई माइलेज मिलती है। इनमें ड्रम और डिस्क ब्रेक दोनों का ऑप्शन आता है।
बाइक में 9.8 लीटर का फ्यूल टैंक
Hero Splendor Plus की बात करें तो यह शुरुआती कीमत 73434 हजार रुपये में आती है। इसमें तीन वेरिएंट के साथ सात कलर ऑप्शन आते हैं। बाइक में 97.2cc का इंजन है। इसमें अलॉय व्हील और सेल्फ स्टार्ट भी ऑफर किया जाता है। बाइक में 9.8 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। इस फैमिली बाइक में 7.91 bhp की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क मिलता है। Splendor Plus में 112 kg का वजन है।
Honda Shine
इस धांसू बाइक की सीट हाइट 791 mm की है। इस बाइक में 123.94 cc का इंजन मिलता है। बाइक में दो वेरिएंट और पांच कलर ऑप्शन मिलते हैं। इस बाइक में 55 kmpl की माइलेज निकलती है। यह बाइक 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आती है। इस बाइक में 18 इंच के अलाय व्हील दिए गए हैं। बाइक में 10.5 लीटर का फ्यूल टैंक है। यह बाइक शुरुआती कीमत 80408 हजार रुपये एक्स शोरूम में आती है। बाइक में 10.59 bhp की पावर और 11 Nm का टॉर्क मिलता है। इसमें आगे और पीछे दोनों टायरों में ड्रम ब्रेक मिलते हैं।
Bajaj Platina 100
न्यू जनरेशन की इस बाइक में किक स्टार्ट और सेल्फ स्टार्ट दोनों का ऑप्शन मिलता है। यह बाइक शुरुआती कीमत 65952 हजार रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जा रही है। इस बाइक में 102 cc का धांसू इंजन मिलता है। Bajaj Platina में कंबांइड ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है। यह बाइक 75 kmpl की माइलेज देती है। इसमें 4 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। बाइक में 7.79 bhp की पावर है। इस बाइक में 117 kg का वजन है। यह 11 लीटर के फ्यूल टैंक के साथ आती है। बाइक की सीट हाइट 807 mm की है। इस बाइक में 8.34 Nm का टॉर्क जनरेट होता है।
बाइक बिक्री (अक्टूबर 2023)
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
1 day agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
1 day agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
1 day agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
2 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
2 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
2 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
3 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
3 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
3 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines