Auto Expo 2023: इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस से लेकर मारुति की पहली EV कार, इस बार क्या होगा खास, यहां जानें

प्रतीकात्मक तस्वीर(4)

प्रतीकात्मक तस्वीर(

विज्ञापन

Auto Expo 2023: नोएडा में Auto Expo 2023 से पर्दा उठने में कुछ घंटे की शेष रह गए हैं। 11 जनवरी से 18 जनवरी तक यह नोएडा के एक्सपो मार्ट में आयोजित किया जा रहा है। बीते दो साल कोविड 19 के चलते स्थगित रहने के कारण इस बार कार व बाइक राइडर्स बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं। आइए आपको बतातें हैं कि इस बार इस ऑटो मेले में आपके लिए क्या खास होने जा रहा है।

और पढ़िए –Auto Expo 2023 डेब्यू से पहले Tata Harrier EV और Safari EV का टीज जारी, डिटेल्स में यहां जानें

Advertisment

 इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस

अशोक लीलैंड की Switch EiV22 हमें ऑटो एक्सपो में देखने को मिल सकती है। इस बस में 231kWh की बैटरी है। बस 250km तक की रेंज देने में सक्षम है। जानकारी के मुताबिक बस 80 मिनट में पूरी चार्ज होती है। इसमें रिमोट इंटरवेंशन, दो एंट्री/एग्जिट प्वाइंट्स, 65 लोगों के बैठने की जगह  आदि फीचर्स हैं।

ashoka Switch EiV22

 

विज्ञापन

मारुति की ईवी कार

मारुति सुजुकी ऑटो एक्सपो 2023 में एक इलेक्ट्रिक एसयूवी कॉन्सेप्ट से पर्दा उठा सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी, मारुति एक ऑल-इलेक्ट्रिक मिड-साइज़ SUV पेश कर सकती है। जिसे उसने टोयोटा के साथ मिलकर बनाया है। मीडियो रिपोर्ट्स के मुताबिक  यह टोयोटा के 27PL प्लेटफॉर्म पर आधारित है। कार की लंबाई 4.2 मीटर से अधिक होगी और व्हीलबेस इसमें 2.7 मीटर का होगा। इसके अलावा मारुति इस बार मेले में आने वाले लोगों के लिए एक विशेष मेटावर्स पेश करेगी। यह एक तरह का वर्चुअल रियलिटी कॉन्सेष्ट है। इससे उन लोगों को कनेक्टिविटी प्रदान होगी जो भौगोलिक सीमाओं के प्रतिबंध के बिना ऑटो एक्सपो देखना चाहते हैं।

विज्ञापन

tata punch

 

विज्ञापन

टाटा पंच ईवी

जानकारी के मुताबिक टाटा कंपनी पंच का ईवी मॉडल ऑटो एक्सपो में पेश कर सकती है। इसमें दो बैटरी पैक का ऑप्शन होगा। बताया जा रहा है कि कार जिमें ईवी-थीम कलर डिटेलिंग के साथ डार्क-टोन्ड इंटीरियर, इंस्ट्रूमेंट पैनल पर ट्राई-एरो पैटर्न होगा। इसके टाटा कर्व ईवी और टाटा अविन्य ईवी को भी पेश कर सकती है।

किआ ईवी 9

ऑटो बाजार में किआ ने अपनी अलग पहचान बना ली है। अब किआ की ईवी 9 मॉडल का लोगों को इंतजार है। अनुमान है कि ऑटो एक्सपो में इसे कंपनी लोगों के सामने पेश कर सकती है। जानकारी के मुताबिक इसमें 77.4kWh का बैटरी पैक दिया जा सकता है। मीडियो रिपोर्ट्स सके अनुसार यह एसयूवी पांच सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम होगी। सिंगल चार्ज में यह करीब 540 किलोमीटर तक की रेंज देगी।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

राइडर्स को इन दुपहिया का इंतजार

 

Benelli 752S
ऑटो एक्सपो 2023 में Benelli 752S को पेश किया जाने की उम्मीद है। Benelli 752S एक मिडिलवेट नेकेड बाइक है। इसमें 752cc की लिक्विड कूल्ड मोटर है। यह मोटरसाइकिल 77 bhp और 67 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

 

Keeway-Benda BD500 cruiser
ऑटो एक्सपो 2023 में Keeway-Benda BD500 cruiser बाइक को पेश होगी। यह मोटरसाइकिल 496 V4 इंजन के साथ 55.5 bhp पावर और 45 Nm का पीक टॉर्क देने में सक्षम है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ेंदेश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ