2023 Hyundai i20: हुंडई ने अपनी नई कार i20 के अपडेट वर्जन का टीजर जारी किया है। नए अपडेट वर्जन में कार के ऊपर सनरूफ दिखाई पड़ रही है। इसके फ्रंट लुक्स में बदलाव किए गए हैं। सामने शॉर्प हेडलाइट के साथ ग्रिल पर नया स्टाइल दिखाई पड़ा है।
कार में मिलेगा डुअल डैशकैम
दरअसल, कंपनी ने अपनी 2023 Hyundai i20 के फीचर, कीमत और लॉन्च डेट के बारे में अभी कोई खुलासा नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस नई कार में इस बार डुअल डैशकैम ऑफर किया जाएगा। कार में 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा।
एयरबैग और एबीएस की सुरक्षा मिलेगी
कंपनी ने 2023 Hyundai i20 के वीडियो और फोटो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए हैं। कार में 3 सिलेंडर इंजन के साथ एलईडी लाइट, एयरबैग और एबीएस के साथ धाकड़ सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे। कार में डिजाइनर सीट और टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा।
21 kmpl की माइलेज
इस कार में फॉक्स रियर डिफ्यूज़र, डुअल टोन कलर ऑप्शन और रिपोज़िशन रिफ्लेक्टर दिए जा सकते हैं। Hyundai i20 facelift में 21 kmpl की माइलेज मिल सकती है। अनुमान है कि यह कार मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ 83 hp की पावर मिलेगी।
कार में डिजिटल कलस्टर और टर्बों इंजन
कार में डिजिटल कलस्टर और टर्बों इंजन भी ऑफर किया जाएगा। इसमें सेफ्टी के लिए ADAS दिया गया है। यह कार Maruti Suzuki Baleno, Toyota Glanza, और Tata Altroz को टक्कर देती है। इसमें एयर प्यूरीफायर का फीचर है। अनुमान है कि कार की शुरुआती कीमत 7.46 लाख रुपये एक्स शोरूम रखी जा सकती है। इसमें रिवर्स कैमरा दिया गया है। कार में अलॉय व्हील का ऑप्शन भी मिलेगा।
एबीएस के फायदे
कार में दिया गया (Anti-lock braking systems) एबीएस सेंसर पर काम करता है। यह पहियों से जुड़ा होता है। इसे अचानक ब्रेक लगाने पर यह ऑटोमेटिक रूप काम करने लगा है। जिससे पहियों के फिसलने से रोकने में मदद मिलती है। चालक को संभलने का अधिक मौका मिलता है।
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
1 day agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
1 day agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
1 day agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
2 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
2 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
3 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
4 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines