Lucky Zodiac Signs: सूर्य-गुरु का युति योग कराएगा कर्क समेत 3 राशियों को महालाभ, कर्जदारों से भी मिल सकती है मुक्ति

Yuti Yog 2026: युति योग का वैदिक ज्योतिष शास्त्र में खास महत्व है, जिसका अशुभ के साथ-साथ शुभ प्रभाव भी मानव जीवन पर पड़ता है. जुलाई 2026 में एक बार फिर ग्रह सूर्य और गुरु के संयोग से युति योग बन रहा है, जिससे 12 में से 3 राशियों को लाभ होने के संकेत मिल रहे हैं. चलिए जानें इसके बनने के समय और इससे प्रभावित होने वाली लकी राशियों के बारे में.

Yuti Yog 2026

Credit- News24 Graphics

Yuti Yog 2026: 29 जुलाई 2026 को शाम 5 बजकर 45 मिनट पर सूर्य और गुरु ग्रह एक-दूसरे से 0 डिग्री पर स्थित होंगे, जिससे युति योग बनेगा. आने वाले कई दिनों तक ये युति प्रभावी रहेगा और राशियों को लाभ कराएगा. खासकर, व्यक्ति को धन की प्राप्ति होती है और संपत्ति-करियर में सुधार होता है. इसके अलावा शत्रुओं पर भी विजय प्राप्त हो सकती है. हालांकि, यहां पर आप उन 3 राशियों के नाम और राशिफल के बारे में जानेंगे, जिनके जातकों का अच्छा समय 29 जुलाई 2026 के बाद ग्रह सूर्य और गुरु के युति योग के प्रभाव से आरंभ होगा.

विज्ञापन

कर्क राशि (Cancer)-

युति योग का बनना जुलाई 2026 में कर्क राशि वालों के लिए कई मायनों में खास रहेगा. यदि लंबे समय से किसी दोस्त के पास आपका पैसा अटका हुआ है तो वो मिल सकता है. साथ ही रुके हुए कार्यों के अचानक से पूरा होने के योग हैं. इसके अलावा बड़े-बुजुर्ग तनाव से दूर घर वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे. यदि आपका कुछ दिनों में ऑपरेशन होने वाला है तो वो सफल रहेगा.

विज्ञापन

तुला राशि (Libra)-

जिन लोगों के ऊपर बहुत ज्यादा कर्ज चढ़ा हुआ है, उन्हें अचानक से तगड़ा लाभ होगा, जिसके कारण वो एक बार में पूरा पैसा कर्जदारों का वापस कर देंगे. इसके अलावा परिवार वालों के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी. इस दौरान घर में किसी की शादी की बात भी पक्की हो सकती है.

विज्ञापन

मकर राशि (Capricorn)-

धन और समय का सही उपयोग करने से करियर में बहुत बड़ी सफलता आप हासिल करेंगे. साथ ही रिश्तों को जोड़ने का पूरा अवसर प्राप्त होगा. बच्चे गलत संगत में फंसने से बचेंगे और अपना मन धर्म की ओर लगाने का प्रयास करेंगे. सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ने से बड़े-बुजुर्गों को बहुत खुशी मिलेगी. साथ ही सेहत में गिरावट का एहसास नहीं होगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ