हाथ का मुलायम होना शुभ है या सख्त? सामुद्रिक शास्त्र से खुलेगा राज

Soft Vs Hard Hands: सामुद्रिक शास्त्र में हाथ ही नहीं, उसकी त्वचा को भी एक महत्वपूर्ण संकेत माना गया है, जिससे व्यक्ति के भविष्य के बारे में बहुत कुछ पता चलता है. आज हम आपको हाथ के मुलायम व सख्त होने के महत्व और उससे जुड़े शुभ-अशुभ संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं.

Soft Vs Hard Hands

Credit- AI Gemini

विज्ञापन

Soft Vs Hard Hands: हर व्यक्ति के हाथ की बनावट व त्वचा अलग होती है, जिससे उनके बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है. दरअसल, सामुद्रिक शास्त्र एक प्राचीन विज्ञान है, जिसमें व्यक्ति के हाथ, पैर, लिप्स, नाक, पेट और शरीर के विभिन्न अंगों की बनावट, चौड़ाई, लंबाई व ऊंचाई आदि से उनके स्वभाव के बारे में जाना जाता है. साथ ही भविष्य के कई राज खुलते हैं. इसमें हाथ का मुलायम व सख्त होना भी महत्वपूर्ण संकेत माना गया है, जिससे व्यक्ति की सेहत, आर्थिक स्थिति, करियर, लव लाइफ और जीवन के अन्य पहलुओं से जुड़ी भविष्य में घटने वाली घटनाओं का आकलन किया जा सकता है. चलिए जानें हाथ का मुलायम या सख्त कैसा होना शुभ होता है.

मुलायम हाथ होना कैसा होता है?

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, मुलायम हाथ का होना शुभ होता है. ऐसे लोगों का स्वभाव मिलनसार होता है. ये अपनी मीठी बातों से आसानी से लोगों का दिल जीत लेते हैं. इसके अलावा इन्हें जीवन का हर सुख आसानी से मिल जाता है. खासकर, कला से जुड़े क्षेत्रों में इनके सफल होने की संभावना ज्यादा रहती है.

विज्ञापन

बता दें कि मुलायम हाथ वाले लोगों का भाग्य भी हर काम में इनका साथ देता है, जिसके कारण बिना मेहनत किए भी इन्हें कामयाबी मिल जाती है. इसके अलावा ये लोग खुद भी ज्यादा मेहनत नहीं करते हैं. अक्सर इनके ऊपर आलस हावी रहता है.

सख्त हाथ होना कैसा होता है?

सख्त हाथ को सामुद्रिक शास्त्र में कड़ी मेहनत और संघर्ष का प्रतीक माना गया है. ऐसे लोगों को बिना प्रयास किए किसी भी कार्य में सफलता नहीं मिलती है. इसके अलावा भाग्य भी इनका कई बार साथ छोड़ देता है. ऐसे में इनके सफल होने की संभावना भी बहुत कम होती है.

विज्ञापन

आपको बता दें कि सख्त हाथ वाले लोगों का स्वभाव ज्यादा मिलनसार नहीं होता है. ये खुद में खुश रहते हैं और लोगों से जल्दी बातचीत नहीं करते हैं. ये हर चीज में अपना फायदा देखते हैं, जिसके कारण इनके दोस्त भी कम बनते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामुद्रिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ