Samudrik Shastra: पतली या मोटी कैसी उंगलियां होना शुभ है? सामुद्रिक शास्त्र से जानें सच

Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र के जरिए हाथ ही नहीं, उंगलियों से भी व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ पता चल सकता है. आज यहां पर आप जानेंगे कि पतली या मोटी कैसी उंगलियां होना शुभ होता है. साथ ही उंगलियों से जुड़ी कई और जरूरी बातों के बारे में आपको पता चलेगा.

Samudrik Shastra

Credit- AI Gemini

Samudrik Shastra: हर व्यक्ति की उंगलियों की बनावट अलग होती है. जहां कुछ लोगों की उंगलियां बहुत ज्यादा मोटी होती हैं, वहीं कई लोगों की उंगलियां पतली भी होती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि व्यक्ति की उंगलियों से भी उसके बारे में बहुत कुछ पता चल सकता है. सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के शरीर की बनावट, निशान, लंबाई, चौड़ाई और आकार आदि से उनके स्वभाव व भविष्य में घटने वाली घटनाओं का अनुमान लगाया जाता है. इसमें उंगलियों का पतला व मोटा होना भी खास महत्व रखता है, जिससे व्यक्ति के व्यक्तित्व के साथ-साथ करियर, लव लाइफ, सेहत और पारिवारिक जीवन आदि से जुड़े राज जाने जा सकते हैं. चलिए जानते हैं उंगलियों से मिलने वाले संकेतों के बारे में.

विज्ञापन

पतली उंगलियां

जिन लोगों की उंगलियां बहुत ज्यादा पतली होती हैं, सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार उनका दिमाग काफी तेज होता है. ऐसे लोग पहले ही परिस्थिति को अच्छे से समझ लेते हैं और फिर अपनी प्रतिक्रिया देते हैं. ये जल्दी से लोगों की बातों में भी नहीं आते हैं, बल्कि समझदारी से हर निर्णय लेते हैं. इसके अलावा इनके लेखन, एक्टिंग, चित्रकारी, संगीत, नृत्य और फैशन डिजाइनिंग आदि कला से जुड़े क्षेत्रों में सफल होने की संभावना अधिक रहती है.

विज्ञापन

मोटी उंगलियां

पतली उंगलियों के मुकाबले मोटी उंगलियों का होना ज्यादा अच्छा नहीं होता है. ऐसे लोग काफी मतलबी होते हैं, जो परिस्थिति को अपने अनुसार मोड़ लेते हैं. इन लोगों को हर चीज को पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है क्योंकि आसानी से इन्हें कुछ भी नहीं मिलता है. इसके अलावा बीमारियां भी इन्हें वक्त से पहले घेर लेती हैं, जिसमें इनकी कमाई का बहुत बड़ा हिस्सा खर्च होता है.

विज्ञापन

लंबी उंगलियां

जिन लोगों की उंगलियां बहुत ज्यादा लंबी और पतली होती हैं, सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार ऐसे लोग काफी भाग्यवान होते हैं. ये जल्दी से परिस्थिति से घबराते नहीं हैं, बल्कि हर परेशानी का डटकर सामना करते हैं. साथ ही इनके बार-बार बीमार पड़ने की संभावना बहुत कम रहती है. लव लाइफ की बात करें तो वो भी इनकी खुशियों से भरी रहती है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामुद्रिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ